{"_id":"5b0d69974f1c1bfa6e8b527d","slug":"angry-son-killed-his-mother-in-mau-father-save-own-life","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेटे ने फावड़े से मां को काट डाला, पिता ने भागकर बचाई अपनी जान, इस बात से था नाराज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे ने फावड़े से मां को काट डाला, पिता ने भागकर बचाई अपनी जान, इस बात से था नाराज
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Updated Wed, 30 May 2018 02:08 PM IST
विज्ञापन
शव का पंचनामा करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मऊ जिले में मंगलवार को रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहां के एक गांव में एक युवक ने अपनी मां को फावड़े से काट डाला। मां को मौत के घाट उतारने के बाद हत्यारोपी अपनी छह वर्षीया बेटी को साथ लेकर फरार हो गया। उसने इसके पूर्व अपने बड़े भाई के कमरे का दरवाजा भी तोड़ डाला।
इस अप्रत्याशित घटना से गांव में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि पत्नी के अपने ननिहाल चली जाने से युवक नाराज था। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
मृतका के बड़े बेटे ने कोतवाली में छोटे भाई प्रेमसागर के विरुद्ध मां की हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया है। जिले के मधुबन थाना के तिनहरी हकारीपुर के पूर्व प्रधान बालचंद्र को घोसी के लाखीपुर गांव स्थित ससुराल में नेवासा मिला है।
विज्ञापन
वे अपनी पत्नी परमी देवी और दो पुत्रों बलदेव और प्रेमसागर के साथ लाखीपुर में रहते थे। रविवार को प्रेमसागर का अपनी पत्नी रीता से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। वह अपनी छह वर्षीय पुत्री बब्बन को लेकर बड़ागांव स्थित अपने ननिहाल चली गई।
सोमवार को प्रेमसागर ने अपने पिता पर पत्नी को उसके ननिहाल से लाने के लिये दबाव डालने लगा। कहा कि नहीं लाएंगे तो आपको जान से मार डालूंगा।

बेटी को अकेली देख बौखलाया पिता
इस पर पिता बालचंद्र रात में ही बहू को लाने के लिये बड़गांव चला गया। लेकिन बहू अपने पति की दवा के लिये आजमगढ़ चली गई थी। प्रेमसागर का पिता वहां से पोती बब्बन को साथ लेकर मंगलवार की सुबह नौ बजे घर आ गया।
पिता के साथ केवल अपनी बेटी को आई देख प्रेम सागर ने अपनी पत्नी के बारे में पूछा। पिता ने बताया कि वह आजमगढ़ दवा लेने गई है। यह सुनते ही प्रेमसागर क्रोध से आग बबूला हो गया और अपने पिता को ही मारने के लिये दौड़ा लिया।
पिता जान बचाकर गांव की ओर भाग गया। इस बीच क्रोध में आरोपी बड़े भाई के घर के दरवाजे को फावड़े से तोड़ने लगा। इस पर उसकी मां परमी (60) उसको समझाने का प्रयास करने लगी। इस पर प्रेमसागर भड़क गया और फावड़े से कई वार कर अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया।
मां की हत्या करने के बाद वह अपनी बेटी को लेकर भाग निकला। लोगों ने इस घटना की जानकारी मृतका के पति बालचंद्र को दिया तो वह भागा-भागा घर आया। वहां पत्नी को खून से लथपथ मृत अवस्था में देख कर अवाक रह गया।
घटना की सूचना पाकर मृतका का बड़ा बेटा बलदेव अपनी ससुराल परसिया से भागकर अपने घर पहुंचा। मां को मृत देख कर वह बिलख पड़ा। यही हाल उसकी पत्नी और बच्चों का था। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। यह घटना क्षेत्र में चर्चा में है।