फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Allahabad Three dead, including Barati, touching in DJ light

इलाहाबाद : डीजे लाइट में छू गया तार, बाराती समेत तीन की मौत

Fri, 02 Jun 2017 12:34 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, मिर्जापुर / इलाहाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला, मिर्जापुर / इलाहाबाद Updated Fri, 02 Jun 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
Allahabad Three dead, including Barati, touching in DJ light
बिजलीघर - फोटो : अमर उजाला

इलाहाबाद के यमुनापार में कोरांव के भरथीपुर गांव में बुधवार रात नीचे तक लटके विद्युत लाइन के 11 हजार वोल्ट का तार बारात में डीजे रोड लाइट से छू गया। इससे बैंड में शामिल दो कर्मचारियों और बाराती की मौत हो गई। छह लोग करेंट की चपेट में आकर जख्मी हुए, जिनमें तीन की हालत गंभीर है।

विज्ञापन


बिजली विभाग की लापरवाही से हुई इस अनहोनी से लोगों में गुस्से को देखते हुए अफसर पहुंचे और मुआवजे का एलान किया। भरथीपुर गांव निवासी तेरसू प्रसाद गुप्ता की बेटी पूनम का ब्याह बुधवार को मिर्जापुर में लालगंज के भैरव गुप्ता के साथ था। रात में मिर्जापुर से बारात गांव पहुंची।
विज्ञापन


सभी बाराती डीजे पर बज रहे गानों पर डांस करते हुए दुल्हन के घर पहुंचे। तभी अचानक एक मजदूर के सिर पर रखी रोड लाइट नीचे तक लटके 11 हजार वोल्टेज के तार से छू गई। करंट की चपेट में आने से बड़ोखर निवासी दो मजदूर नीरज आदिवासी और विंध्यवासिनी आदिवासी तथा बाराती जगदीश प्रसाद गुप्ता की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगदीश प्रतापगढ़ लालगंज में दिघुली गांव के रहने वाले थे। इन तीनों की मौत के अलावा बड़ोखर का जीतलाल, अर्जुन, भरथीपुर गांव का गोपीचंद्र भी झुलस गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। तीन अन्य लोगों को हल्की चोट पहुंची।


खुशियों के मौके पर हुई दुर्घटना से बारात और गांव में कोहराम मचा रहा। घटना में मारे गए जगदीश गुप्ता की सूचना से मिर्जापुर के लालगंज में रोना-पीटना मचा रहा। पुलिस ने बताया कि फिलहाल इस मामले में कोई केस नहीं लिखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed