फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Air Force entered the dubious premises, stirred

एयरफोर्स परिसर में घुसे संदिग्ध, हड़कंप

Mon, 24 Oct 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 24 Oct 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
Air Force entered the dubious premises, stirred
एयरफोर्स परिसर में घुसे संदिग्ध, हड़कंप
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शहर आगमन से चौबीस घंटे पहले रविवार को छावनी क्षेत्र स्थित एयरफोर्स परिसर की बाउंड्रीवाल फांदकर चार संदिग्धों के घुसने की सूचना से सेना के साथ ही सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों में हड़कंप मच गया। आननफानन में सेना की क्यूआरटी के अलावा एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड, क्राइम ब्रांच, कैंट पुलिस ने संयुक्त रूप से बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड के साथ एयरफोर्स परिसर में घंटों सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ा। हालांकि एयरफोर्स परिसर के बाहर से शक के आधार पर संदिग्ध प्रतीत हो रहे एक युवक को हिरासत में लेकर कैंट पुलिस देर रात तक उससे पूछताछ में जुटी थी।
विज्ञापन


एयर कोमोडोर धार सिंह ने बताया कि रविवार की दोपहर सूचना मिली थी कि खरबूजा शहीद की ओर से बाउंड्रीवाल फांद कर चार लोग एयरफोर्स परिसर में घुसे हैं। सूचना पर एयरफोर्स के साथ ही 39 जीटीसी और जिला पुलिस के अधिकारियों को जानकारी दी गई। इसके बाद सेना, एटीएस और पुलिस की टीम ने एयरफोर्स परिसर में संयुक्त जांच अभियान चलाया। हालांकि इस दौरान कोई संदिग्ध पकड़ में नहीं आया। बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वॉड और एंटी माइंस डिटेक्शन यूनिट को भी कहीं किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला।
विज्ञापन


इसी बीच कैंट पुलिस और एयरफोर्स की संयुक्त टीम ने खरबूजा शहीद स्थित अवैध बस अड्डे से देर शाम संदिग्ध प्रतीत हो रहे एक युवक को हिरासत में लिया। वह झारखंड के गुमला का मजदूर सोमरा बताया गया है। एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि एयरफोर्स के अधिकारियों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने पूरे परिसर को खंगाला लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। हमारी ओर से पूरी सतर्कता बरती जा रही है। शक के आधार पर एयरफोर्स परिसर के समीप से एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की गई है। वह मजदूर है, उसके द्वारा बताए गए पते की तस्दीक झारखंड पुलिस से कराकर उसे छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed