फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Accused of dowry murderer prisoner absconding from district jail mau

जिला कारागार से फरार हुआ हत्यारा, पुलिस महकमे मे मचा हड़कंप

Thu, 18 Jul 2019 11:44 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 18 Jul 2019 11:44 AM IST
विज्ञापन
Accused of dowry murderer prisoner absconding from district jail mau
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पांच साल से मऊ जिला कारागार में बंद दहेज हत्या का आरोपी रामलल्लू बिजली तार के टुकड़ों को रस्सी की शक्ल देकर, उसी के सहारे मंगलवार की शाम दीवार फांद कर फरार हो गया। कैदियों की गिनती के दौरान देर शाम सात बजे इसकी जानकारी हुई तो जेल प्रशासन और पुलिस महकमे मे हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में लग गर्ईं लेकिन पता नहीं चला। बुधवार सुबह आठ बजे डीएम अंकित कुमार अग्रवाल, एसपी सलमान ताज पाटिल, एसडीएम यमुनाधर चौहान, सीओ केजी सिंह ने कारागार पहुंचकर वस्तुस्थिति की जानकारी ली और मातहतों को जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। देर शाम तक आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर था।
विज्ञापन


जिला कारागार गुरमा में हर दिन की तरह मंगलवार की शाम सात बजे कैदियों/बंदियों की गिनती शुरू हुई तो एक बंदी कम मिला। क्रमवार गणना हुई तो पता चला कि 2014 से दहेज हत्या के आरोप में बंद रामलल्लू निवासी कोंगा थाना बभनी गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल में खोजबीन के बाद कर्मी प्रशासनिक भवन के उपर पहुंचे तो देखा कि रस्सी की शक्ल में बिजली का तार नीचे झूल रहा है और इसका इस्तेमाल कर वह भाग निकला। जेल अधीक्षक मिजाजी लाल के मुताबिक मंगलवार की शाम सात बजे गणना के दौरान उन्हें जानकारी मिली कि एक बंदी कम है। उस समय वह बाहर थे।

जेल स्टाप से खोजबीन कराई तो पता चला कि प्रशासनिक भवन के ऊपर टुकड़े की हालत में पड़े बिजली के तार को आपस में बांधकर, रस्सी की तरह इस्तेमाल करते हुए रामलल्लू दिवार फांदकर भाग गया है। अधीक्षक ने बताया कि भागा हुआ बंदी स्टाप के अभाव मे पूरे जेल परिसर के अंदर जनरेटर, चक्की और बिजली उपकरण के देखरदेख का काम करता था।

सुबह आठ बजते-बजते प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी मातहतों के साथ जिला कारागार पहुंच गए। वस्तुस्थिति की जानकारी के बाद भागने वाले स्थल का निरीक्षण किया। इंस्पेक्टर चोपन प्रवीण कुमार सिंह को मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed