{"_id":"5a0570de4f1c1bd9798bb5d7","slug":"a-son-beat-mother-in-varansai-son-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैर न दबाने पर कलयुगी बेटे ने मां को लात-घूंसों से पीटा, गला दबाकर जान लेने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैर न दबाने पर कलयुगी बेटे ने मां को लात-घूंसों से पीटा, गला दबाकर जान लेने की कोशिश
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 10 Nov 2017 06:11 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : demo
वाराणसी के लक्सा थाना अंतर्गत श्रीनगर कालोनी में एक बेटे ने अपनी बूढ़ी मां के साथ क्रूरता की हदें पार कर दी। महज पैर न दबाने पर न सिर्फ उसने मां की लात-घूंसों से पिटाई की बल्कि गला दबाकर जान लेने की कोशिश की।
बेटे के चंगुल से छूटकर किसी तरह थाने पहुंची मां ने पुलिस को आपबीती सुनाई तो आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया। श्रीनगर कॉलोनी की सपना भट्टाचार्या (70) ने बताया कि उनके पति कंचन भट्टाचार्या आयकर विभाग में काम करते थे। वर्ष 2004 में उनकी मौत हो गई।
इसके बाद प्राइवेट नौकरी करने वाला बेटा अशोक (48) पति की जगह नौकरी पाने की कोशिश किया लेकिन कामयाब नही हुआ तो उनके फंड के पैसे पाने की जुगत में लग गया। इसके साथ ही पुराना काम छोड़कर घर पर ही रहने लगा। इसके साथ ही वह रोजाना मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
सपना ने बताया कि गुरुवार रात को वो घर पर ही थीं तो अशोक ने उनसे पैर दबाने को कहा। मना करने पर कहा कि ठीक है जाओ मेडिकल स्टोर से दवा ले आओ और एग रोल भी लेती आना। सपना ने बताया कि उन्होंने मना करते हुए कहा कि बहु लाएगी।
इसी बात पर नाराज होकर उसने पिटाई कर दी। किसी तरह से बहु ने बीच-बचाव किया तो वो भागकर थाने पहुंची। बताया कि बेटे की रोजाना की मारपीट से वह त्रस्त हो गई हैं और जान बचाना मुश्किल हो गया है।
इस संबंध में इंस्पेक्टर लक्सा ने बताया कि वृद्धा को मेडिकल मुआयना के लिए भेजा जा रहा है। उनकी तहरीर के आधार पर उनके बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।