{"_id":"58987cf34f1c1bc1553786b5","slug":"a-prinicple-suspend-in-sonebhadra-in-charge-of-tarcher-student","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक : सोनभद्र में होमवर्क नहीं करने पर छात्राओं की स्कर्ट उतरवाई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शर्मनाक : सोनभद्र में होमवर्क नहीं करने पर छात्राओं की स्कर्ट उतरवाई
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/सोनभद्र
Updated Tue, 07 Feb 2017 10:39 AM IST
विज्ञापन
प्रबंधक से रिपोर्ट तलब, कड़ी कार्रवाई की ताकीद
- फोटो : demo photo
तापीय परियोजना आवासीय परिसर स्थित विद्युत परिषद बालिका जूनियर हाईस्कूल में होमवर्क पूरा न होने पर छात्राओं को मुुर्गा बनाने तथा कपड़े उतरवाकर क्लास में राउंड लगवाने की धमकी देने के मामले में प्रधानाचार्य मीना सिंह को निलंबित कर दिया गया है।
जिलाधिकारी सीबी सिंह के निर्देश पर सोमवार की सुबह दस बजे विद्यालय पहुंचे खंड शिक्षाधिकारी म्योरपुर दिलीप कुमार ने मामले की जांच की। उनके निर्देश पर प्रबंधन की तरफ से निलंबन की कार्रवाई की। प्रकरण में जिला प्रशासन ने प्रबंधन से आख्या मांगते हुए, भविष्य में ऐसी शिकायत मिलने पर मान्यता निरस्त करने की भी चेतावनी दी।
परियोजना कालोनी निवासी सुरेश कुमार आदि ने डीएम के यहां रविवार को शिकायत की कि चार फरवरी को उनकी बेटियों को क्लास में मुर्गा बनाकर मारा गया और उपर के कपड़े उतरवाकर क्लास में राउंड लगवाया गया। आशंका जताई कि इसका फोटो भी खींचा गया है।
विज्ञापन
मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने तत्काल बीएसए अमरनाथ सिंह को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया। उनके निर्देश पर बीईओ दिलीप कुमार, एनपीआरसी विनोद तिवारी के साथ सुबह दस बजे विद्यालय पहुंचे।

Trending Videos
डीएम के निर्देश पर बीईओ म्योरपुर ने की जांच
कंधे से गिरते ही बंदूक से हुआ फायर
- फोटो : अमर उजाला
छात्राओं, अभिभावकों के साथ प्रधाध्यापक मीना सिंह और प्रबंधक इं. रविशंकर राजीव से इसके बारे में जानकारी ली। प्रधानाध्यापक का कहना था कि बच्चियां पढ़ने में काफी लापरवाही कर रही थीं।
उनके भविष्य के लिए उन्हें डांटा फटकारा गया। कपड़ा उतरवाने या फोटो खिंचवाने की बात गलत है। बीईओ दिलीप सिंह ने बताया कि मुर्गा बनाने की शिकायत सही मिली है। वहीं कपड़ा उतरवाने की धमकी देने की बात सामने आई है।
प्रकरण में प्रबंधक को निर्देशित कर प्रधानाध्यापक को निलंबित करवा दिया गया है। प्रबंधन से इसके बारे में एक आख्या भी मांगी गई है।
साथ ही इस बात की चेतावनी दी गई है कि भविष्य में बच्चों के साथ किसी भी किस्म के अमानवीय कृत्य की शिकायत मिली तो विद्यालय की मान्यता निरस्त कर दी जाएगी।