फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   गंगा में नाव पलटी, बाल-बाल बचे श्रद्घालु

गंगा में नाव पलटी, बाल-बाल बचे श्रद्घालु

Sun, 25 Nov 2018 01:23 AM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
गंगा में नाव पलटी, बाल-बाल बचे श्रद्घालु
वाराणसी। दशाश्वमेध घाट के सामने शनिवार की सुबह गंगा में नाव पलट गई। इससे घाट पर हड़कंप मच गया। नाविकों ने डूब रहे कई श्रद्धालुओं की जान बचाई। नाव पर 15 से ज्यादा लोग सवार थे। घटना का कारण नाव पर क्षमता से ज्यादा लोगों का बैठना बताया जा रहा था। सभी श्रद्धालुओं को बचा लिया गया।
विज्ञापन

सुबह लगभग नौ बजे स्नान कराने के बाद दक्षिण भारतीय श्रद्धालुओं से भरी नाव गंगा पार रेती से दशाश्वमेध की ओर आ रही थी। जब नाव कुछ दूर पर पहुंची तभी असंतुलित होकर पलट गई। चीख पुकार मच गई। दशाश्वमेध घाट के साथ ही गंगा के उसपार रेती पर खड़े नाविक श्रद्धालुओं की जान बचाने गंगा में कूद गए। एक-एक कर सभी को बाहर निकाला जाने लगा। दो श्रद्धालु महिलाओं को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। काफी देर तक घाट पर अफरा तफरी की माहौल रहा। ऐसी किसी घटना की जानकारी से एनडीआरएफ व दशाश्वमेध चौकी से जुड़े लोगों ने इनकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed