{"_id":"5b69e48d4f1c1b6f668b7fa1","slug":"171533666445-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत के बाद ट्रैक्टर में आग लगाई-JAUNPUR","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मौत के बाद ट्रैक्टर में आग लगाई-JAUNPUR
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
बक्शा (जौनपुर)। कौली गांव में मंगलवार को दोपहर ईंट भट्ठे के पास ट्रैक्टर से कुचलकर बालक की मौत होने से गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रैक्टर में आग लगा दी। ट्रैक्टर मालिक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव रखकर ग्रामीण वहीं बैठ गए। क्षेत्राधिकारी सदर विनय द्विवेदी और तहसीलदार के साथ पहुंची कई थानों की पुलिस किसी तरह चार घंटे बाद शव कब्जे में ले सकी। एहतियात के तौर पर ईंट भट्ठे पर पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है।
कौली गांव निवासी रमेश गौतम का इकलौता बेटा विवेक (10) कक्षा चार का छात्र था। वह दोपहर करीब दो बजे घर से कुछ दूर ईंट भट्ठे के पास ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। सूचना मिलते ही परिवार के लोग तथा गांव वाले जुट गए और ट्रैक्टर में आग लगा दी। परिजनों ने आरोप लगाया कि मालिक ने ट्रैक्टर चलाने के लिए नाबालिग को रखा है। ट्रैक्टर मालिक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोग शव रखकर वहीं बैठ गए। भीड़ ने पुलिस को शव नहीं लेने दिया। मामला बढ़ता देखकर बक्शा, सिकरारा, बदलापुर, मछलीशहर, महराजगंज थाने की फोर्स पहुंच गई। सीओ सदर विनय द्विवेदी और तहसीलदार सदर भी पहुंचे। सीओ ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया तो चार घंटे बाद पुलिस शव कब्जे में ले सकी। सीओ विनय द्विवेदी का कहना है कि बालक के पिता की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक, मालिक और ईंट भट्ठा मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।