फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   आठ अवैध आशियाने को ढहाए, हड़कंप

आठ अवैध आशियाने को ढहाए, हड़कंप

Sun, 04 Jun 2017 11:47 PM IST
Updated Sun, 04 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
आठ अवैध आशियाने को ढहाए, हड़कंप
आठ अवैध आशियाने को ढहाए, हड़कंप
विज्ञापन

सोनभद्र। रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के नरोखर गांव में रविवार को फोर्स की मौजूदगी में तहसीलदार नंदलाल सिंह ने जेसीबी से सरकारी भूमि पर बनाए गए आठ अवैध अशियाने को ढहवा दिया। इस दौरान राजस्व कर्मियों एवं अतिक्रमणकारियों के बीच जमकर नोकझोंक हुई।

सदर एसडीएम विशाल यादव को शिकायत मिली थी कि नरोखर गांव में स्थित तालाब और ग्राम सभा के दस बिस्वा भूमि पर आठ लोगों ने अवैध ढंग से कच्चा एवं पक्का मकान बनवा लिया है। रविवार को एसडीएम के निर्देश पर नरोखर गांव में तहसीलदार, नायब तहसीलदार अभिषेक सिंह, पवन सिंह ने पहुंचकर जेसीबी से अतिक्रमण हटवाने लगे। कुछ लोग विरोध करने लगे तो तहसीलदार ने रामपुर बरकोनिया थाने की पुलिस एवं कई प्लाटून पीएसी बुलवा लिया। पीएसी ने विरोध करने वालों के प्रति कड़ा रुख अख्तियार किया तो वे शांत हो गए। इसके बाद जेसीबी से मकानों को ढहाने का कार्य शुरू हुआ। नायब तहसीदार अभिषेक सिंह ने बताया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले गुलाब, ऊर्मिला, राम औतार, अछैवर, सुरेंद्र, वीरेंद्र और भुनेश्वर के मकानों को गिरवाया गया है। तहसीलदार नंदलाल सिंह ने कहा कि दोबारा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा। कहा कि अन्य गांवों में भी सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जा हटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed