{"_id":"5c27c32cbdec22571d7e01a4","slug":"11546109740-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में दुष्कर्म के बाद युवती को जलाया-BALLIA","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जौनपुर में दुष्कर्म के बाद युवती को जलाया-BALLIA
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थानागद्दी । चंदवक थाने के एक गांव की विवाहित युवती को प्रेम जाल में फंसाकर एक युवक दुष्कर्म करता रहा। युवती ने साथ रहने की जिद की तो आरोपी ने शुक्रवार को उस पर केरोसिन छिड़ककर जला दिया। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालत गंभीर है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
युवती शुक्रवार सुबह 10 बजे रतनूपुर बाजार गई थी। उसके लौटकर नहीं आने पर परिजन केराकत कोतवाली क्षेत्र के शिवरामपुर खुर्द गांव निवासी प्रीतम राजभर के घर पहुंचे। वहां परिजनों ने बताया कि युवती आई थी। बाद में दोनों कहीं चले गए। इसी बीच, सूचना मिली कि युवती वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के सरैया गांव में है। शाम करीब चार बजे घर वाले पहुंचे तो युवती सड़क किनारे मिली। वह झुलसी हुई थी। उसके मुंह से बीयर की दुर्गंध आ रही थी। परिजन उसे लेकर घर आए। सूचना पर पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि प्रीतम ने वाराणसी के भठौली स्थित दुर्गा मंदिर में युवती से शादी भी की थी। इस पर युवती के घर वालों ने नाराजगी जताई थी, पर युवती उसके साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। उधर, प्रीतम उसे घर ले जाने के नाम पर बहकाता रहा। शुक्रवार को युवती रतनूपुर बाजार गई तो प्रीतम उसे स्कूटी से गांव ले गया और वहां से वाराणसी के सरैया स्थित दोस्त के घर ले जाकर दुष्कर्म करने के बाद उस पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दिया।
युवक ने दुष्कर्म के बाद युवती पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दिया था। आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है।
- दिनेश पाल सिंह, एसपी।