फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   crime

तीर्थ पुरोहित दंपती के पूरे परिवार के खात्मे की थी साजिश

Fri, 27 Sep 2019 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
crime
वाराणसी। सरायगोवर्धन के तीर्थ पुरोहित कृष्ण कुमार उपाध्याय और पत्नी ममता के साथ ही उनके दोनों बेटों की भी हत्या की साजिश वारदात से 10 दिन पहले रची गई थी। इसके तहत कृष्ण कुमार के छोटे भाई और मुख्य आरोपी राजेंद्र लगभग ने डेढ़ लाख रुपये बैंक से निकालकर अपने पास फरारी काटने के लिए रखे थे। यह खुलासा करने के बाद गुरुवार को चेतगंज पुलिस ने राजेंद्र के नौकर गाजीपुर के करंडा थाना के लीलापुर निवासी रामविचार उपाध्याय और उसके बेटे मनचंदा उर्फ चंदन को अदालत में पेश किया। दोनों के पास से वारदात में प्रयुक्त चापड़ और इस्तेमाल की गई बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन

मामले में अब पुलिस को राजेंद्र, उसके बेटे रजत, पत्नी पूजा और शिवपुर की पत्रकारपुरम कॉलोनी निवासी चचेरे भाई रमेश उपाध्याय की तलाश है। राजेंद्र, रजत और पूजा की गिरफ्तारी पर 15-15 हजार का पुरस्कार घोषित है। चेतगंज थाना अंतर्गत सरायगोवर्धन में 21 सितंबर की सुबह पिशाचमोचन के तीर्थ पुरोहित कृष्ण कुमार और पत्नी ममता को गोली मार कर और चापड़ से वार कर हत्या की गई थी। एएसपी मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि इंस्पेक्टर चेतगंज प्रवीण कुमार ने लकड़मंडी तिराहा से रामविचार और उसके बेटे चंदन को गिरफ्तार किया है। दोनों वारदात की साजिश रचने और दंपती की हत्या में शामिल थे।
विज्ञापन

पितृ पक्ष शुरू होने से पहले रची साजिश, कहा था देंगे रुपये
रामविचार ने पुलिस को बताया कि कृष्ण कुमार और राजेंद्र के बीच रंजिश की अहम वजह जजमानी का विवाद थी। इसके अलावा दोनों भाई एक-दूसरे पर लगातार मुकदमे दर्ज कराते चले आ रहे थे। इसे लेकर राजेंद्र ने पितृ पक्ष शुरू होने से पहले 10 सितंबर को कृष्ण कुमार और उसके परिवार के सभी सदस्यों की हत्या की साजिश रची। राजेंद्र का नौकर होने और उसके द्वारा सवा लाख रुपये देने का लालच देने के कारण रामविचार भी अपने बेटे के साथ साजिश में शामिल हुआ। वारदात के दौरान राजेंद्र और रजत पिस्टल लिए थे, जबकि रामविचार ने चापड़ लिया था। हत्या के बाद स्कूटी से रामविचार व रजत और बाइक से राजेंद्र व पूजा भागे। कैंट रेलवे स्टेशन से चारों अलग-अलग जगह के लिए निकले। इस दौरान रामविचार व चंदन चंदौली, गाजीपुर, आजमगढ़, बलिया और बिहार में छुपे थे। उधर, चेतगंज पुलिस के अनुसार राजेंद्र बुधवार को बाबतपुर एयरपोर्ट के समीप रहने वाले अपने रिश्तेदार के पास गया था, लेकिन उसके न मिलने के कारण फिर वह कहीं और भाग गया। बाबतपुर क्षेत्र में राजेंद्र की मौजूदगी का सीसी फुटेज पुलिस के हाथ लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed