फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   crime

झुन्ना और उसके गुर्गों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

Sat, 21 Sep 2019 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
crime
वाराणसी। एक लाख के इनामी बदमाश श्रीप्रकाश मिश्रा उर्फ झुन्ना पंडित, उसके परिजनों और गुर्गों सहित 11 आरोपियों के खिलाफ हत्या और अपहरण व रंगदारी के दो अलग-अलग मामलों में शुक्रवार को अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया। यह आदेश मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रणविजय सिंह की अदालत ने दिया। कैंट पुलिस अब झुन्ना और उसके गुर्गों को भगोड़ा घोषित कराने के साथ ही उनकी संपत्तियों की कुर्की कराने की तैयारियों में जुट गई है।
विज्ञापन

कैंट पुलिस की ओर से अदालत में दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा गया कि सभी अभियुक्त खूंखार, दुस्साहसिक और मनबढ़ किस्म के अपराधी हैं। सभी अपनी संपत्तियां अपने करीबियों के माध्यम से हटा-बढ़ा रहे हैं। 28 अगस्त 2019 की रात मढ़वा गांव से सथवा के पूर्व प्रधान राजेश पटेल का अपहरण किया गया था। इस मामले में झुन्ना पंडित, उसके पिता नंदलाल मिश्र, मां ऊषा देवी, भाई सोनू व मोनू, 50 हजार के इनामी बदमाश रवि पटेल और 25-25 हजार के इनामी बदमाश रमेश पटेल, अजीत गुप्ता, संजय पटेल और अनिल के खिलाफ अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। वहीं, बीते तीन सितंबर को मढ़वा गांव में दिव्यांग चाय-पान विक्रेता दिलीप पटेल की हत्या के मामले में झुन्ना पंडित, रवि पटेल, दीपू पटेल, संजय पटेल, मोनू विश्वकर्मा और राजेश पटेल के खिलाफ अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। इंस्पेक्टर कैंट अश्वनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि जल्द ही अदालत से बदमाशों को भगोड़ा घोषित करा कर उनकी संपत्तियों की कुर्की कराई जाएगी।
विज्ञापन

एक नामजद के खिलाफ पुलिस का रुख नरम, नहीं मांगी एनबीडब्ल्यू
सथवा के पूर्व प्रधान राजेश पटेल के अपहरण और रंगदारी मांगने के मामले में टकटकपुर अर्दली बाजार निवासी एक युवक भी नामजद आरोपी है। कैंट पुलिस ने प्रकरण के अन्य आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने के लिए अदालत में प्रार्थना पत्र दिया लेकिन उसके प्रति नरमी दिखाते हुए उसका नाम प्रार्थना पत्र से काट दिया। नामजद आरोपी के प्रति कैंट पुलिस का नरम रुख चर्चा का विषय बना हुआ है। इस संबंध में पूछे जाने पर एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि कैंट इंस्पेक्टर से जवाब-तलब करेंगे कि ऐसा क्यों हुआ। एक प्रकरण के सभी आरोपियों के खिलाफ एक समान कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed