फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   crime

एक लाख का इनामी बदमाश झुन्ना भगोड़ा घोषित

Thu, 19 Sep 2019 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
crime
वाराणसी। पहडि़या क्षेत्र के पाइप कारोबारी की हत्या और लूटपाट में वांछित एक लाख के इनामी बदमाश झुन्ना पंडित को बुधवार को प्रभारी सीजेएम की अदालत ने भगोड़ा घोषित कर कुर्की की उद्घोषणा जारी की। सारनाथ थाने की पुलिस अब झुन्ना की संपत्तियों की कुर्की की तैयारियों में जुट गई है।
विज्ञापन

बीती 22 जुलाई की रात पहडि़या क्षेत्र निवासी पाइप कारोबारी धर्मेंद्र गुप्ता की हत्या के बाद बदमाशों ने पांच लाख रुपये लूट लिए थे। वारदात में शामिल अन्य बदमाश गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि झुन्ना पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। इसके बाद 28 अगस्त की रात सथवा के पूर्व प्रधान राजेश पटेल का अपहरण कर 50 लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में झुन्ना के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस इन दोनों मामलों में झुन्ना की तलाश कर ही रही थी कि तीन सितंबर को मढ़वा निवासी दिव्यांग चाय-पान विक्रेता दिलीप पटेल की हत्या और मजदूर अजीजुद्दीन की हत्या के प्रयास के आरोप में उसके खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। इंस्पेक्टर सारनाथ विजय बहादुर सिंह ने बताया कि झुन्ना की फरारी से संबंधित नोटिस डुगडुगी हासिमपुर स्थित उसके घर पर चस्पा की जाएगी। अदालत की अनुमति से जल्द ही झुन्ना की संपत्तियों की कुर्की की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed