फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   crime

लूट के विरोध पर डाक्टर पर फायर झोंका

Sat, 17 Aug 2019 02:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
crime
सेवापुरी। शुक्रवार की देर शाम जंसा थाना क्षेत्र के हाथी बाजार में बाइक सवार बदमाश ने एक क्लिनिक में लूटने का प्रयास किया। लूटपाट में असफल रहने पर बदमाश ने डाक्टर पर तमंचे से फायर कर दिया। हालांकि संयोग अच्छा था और तमंचे से निकली गोली डॉक्टर की कनपटी को छूते हुए निकल गई। प्रकरण को लेकर जंसा थाने में तेंदुई गांव निवासी नवनीत कुमार उर्फ राजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के मूल निवासी डॉ. आशुतोष रॉय 32 वर्ष से हाथी बाजार में रहकर क्लीनिक संचालित करते हैं। शुक्रवार की शाम 7:30 बजे के लगभग डॉ. रॉय अपने क्लीनिक में दोस्त सत्यनारायण पांडेय और आरिफ के साथ बैठे थे। डॉ. रॉय के अनुसार इसी दौरान बदमाश नवनीत क्लीनिक में घुसा और लूटपाट की कोशिश करने लगा। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो नवनीत ने फायरिंग कर दी और फिर बाइक स्टार्ट कर भाग निकला। सूचना पाकर पहुंची जंसा थाने की पुलिस ने क्लीनिक से खोखा बरामद किया। डॉ. रॉय की तहरीर पर नवनीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed