फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Crime news Jaunpur woman murder people caught two attackers handed over to police

जौनपुर में महिला की कैंची घोंपकर हत्या, लोगों ने दो हमलावरों को पकड़कर पुलिस को सौंपा 

Mon, 01 Feb 2021 08:02 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: हरि User Updated Mon, 01 Feb 2021 08:02 PM IST
विज्ञापन
Crime news Jaunpur woman murder people caught two attackers handed over to police
प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित खुरचनपुर मोहल्ले में सोमवार शाम मजदूरी के विवाद में दो युवकों ने महिला की कैंची घोंपकर हत्या कर दी। भाग रहे हमलावरों को आसपास के लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। एएसपी सिटी डॉ. संजय कुमार जिला अस्पताल और घटना स्थल पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

 
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के हमजापुर गांव निवासी वीरेंद्र सिंह की पत्नी नीतू सिंह (40) अपने दो बच्चों के साथ शहर कोतवाली क्षेत्र के खुरचनपुर मोहल्ला स्थित अपने मकान में रहती थीं। पति वीरेंद्र दिल्ली में किसी निजी कंपनी में काम करते हैं जबकि उसका बड़ा बेटा संदीप सिंह (22) आईटीआई और छोटा बेटा प्रदीप सिंह 12वीं का छात्र है। सोमवार शाम चार बजे वह घर में अकेली थी। दोनों बच्चे बाहर गए थे।

विज्ञापन

मजदूरी मांगने पहुंचे श्रमिक से महिला का हुआ विवाद 

उसी दौरान मकान रंगने वाले दो मजदूर बकाया मजदूरी मांगने पहुंच गए और उनका महिला से विवाद हो गया। इसी दौरान एक युवक ने वहां पास में रखी कैंची से महिला पर वार कर दिया। महिला के पेट और गर्दन में गंभीर चोटें आईं। उसकी चीख सुन आसपास के लोग पहुंचे तो दोनों हमलावर भाग रहे थे। लोगों ने दोनों को पकड़ लिया। घायल महिला को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद एएसपी डॉ. संजय कुमार ने अस्पताल फिर घटना स्थल जाकर पूछताछ की। 

एएसपी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि हमलावर विशाल साहू और अमित गुप्ता मोहल्ला ईशापुर के निवासी हैं और पेंटिंग करते हैं। दोनों ने कुछ दिन पहले नीतू सिंह का मकान पेंट किया था, जिसकी मजदूरी बकाया थी। सोमवार को भी वे बकाया मजदूरी के लिए गए थे जहां कहासुनी हो गई। इसी दौरान पास में रखी कैंची से युवक ने हमला कर दिया। पीड़ित परिवार की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed