उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद स्थित चौबेपुर क्षेत्र के बराई गांव में होली के दिन हुए विवाद में एक व्यक्ति की पीट पीटकर हत्या कर दी गई थी। अबीर गुलाल लगाने को लेकर हुए विवाद में राजू राजभर (35) की निर्मम हत्या कर दी गई। हमले में चार लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए थे। वारदात को लेकर गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने हत्या के मामले पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है।
एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस फोर्स तैनात है। मंत्री अनिल राजभर पीड़ित परिवार के संपर्क में हैं और उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया है। सोमवार को हत्या की सूचना पर पहुंचे मंत्री ने तीन घंटे बैठकर परिवार को ढांढस बंधाया। मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि अपराधी बच नहीं पाएंगे, उन्हें कड़ी सजा दिलाएंगे। अगली स्लाइड पर क्लिक कर देखें...।
2 of 6
हत्या के बाद परिजनों से पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
छह नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पुलिस के अनुसार, हत्या के मामले में बराई गांव निवासी विशाल पांडेय, सन्नी यादव, जितेंद्र यादव, कल्लू पांडेय, नितेश प्रजापति और सोनू यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने नामजद आरोपी विशाल पांडेय और नितेश प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं फरार चल रहे चार हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीमें दबिश दे रही हैं।
3 of 6
हत्या के बाद बराई गांव में ग्रामीणों की जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
20 से 25 की संख्या में पहुंचे लोगों ने बोला था धावा
चौबेपुर क्षेत्र के बराई गांव के लोगों ने बताया कि होली के दिन दोपहर में दो पक्षों में अबीर लगाने को लेकर कहासुनी हुई थी। उसके कुछ देर बाद विपक्षी एकजुट होकर 20 से 25 की संख्या में परिवार के लोगों को गाली देने लगे। घर में सोए राजू राजभर को उनकी पत्नी ने बताया की बाहर लोग गाली दे रहे हैं। सुनकर राजू उन लोगों से गाली देने की वजह पूछने लगा। इसी बीच विपक्षी ने राजू के ऊपर हमला कर दिया।
4 of 6
पीट पीटकर हत्या के बाद खून से लथपथ मृतक की शर्ट को दिखाती महिला।
- फोटो : अमर उजाला
विपक्षियों ने पीट-पीटकर राजू को मार डाला। हमले में राजू के परिवार के चार लोग भी गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का इलाज मंडलीय अस्पताल में चल रहा है। मृतक राजू राजभर के तीन बच्चे हैं जिनमें दो लड़के और एक लड़की है। राजू बराई गांव का निवर्तमान बीडीसी था और बीजेपी का कर्मठ कार्यकर्ता था।
5 of 6
बराई गांव में हत्या के बाद तैनात पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
घटना की सूचना पाते ही मौके पर सीओ पिंडरा अभिषेक पांडेय, थाना अध्यक्ष चौबेपुर राजेश त्रिपाठी सहित कई थानों की पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुंची। मंगलवार को भी पुलिस गांव में तैनात है। पुलिस ने ग्रामीणों से सहयोग की अपील की है। साथ ही चेतावनी भी दी कि कोई माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।