फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   crime in varanasi unmarried mother reached police station with child fed up with family taunts remarkswhile Lover in jail

लगाई गुहार: प्यार में मिला धोखा, धमका रहे प्रेमी के परिजन, फब्तियों से तंग मासूम संग बिन ब्याही मां पहुंची थाने,

Mon, 10 Jan 2022 09:45 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 10 Jan 2022 09:45 AM IST
सार

प्यार में धोखा खाने के बाद बिन ब्याही मां बनी युवती रविवार को गोद में मासूम बच्चे को लेकर थाने पर पहुंची। महिला हेल्प डेस्क पर पर अपने प्रेमी के परिजनों के खिलाफ शिकायत की। 

विज्ञापन
crime in varanasi unmarried mother reached police station with child fed up with family taunts  remarkswhile  Lover  in jail
वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र का मामला - फोटो : फाइल

विस्तार

वाराणसी के एक गांव निवासीनी युवती रविवार को अपने मासूम बच्चे को गोद में लेकर मिर्जामुराद थाने पहुंची और महिला हेल्प डेस्क पर अपने प्रेमी के परिजनों के खिलाफ शिकायत की। पीड़िता का आरोप है कि जेल में बंद आरोपी के परिजनों द्वारा फब्तियां कसी जाती है और विरोध करने पर धमकी दी जाती है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पीड़िता की शिकायत महिला हेल्प डेस्क पर दर्ज कर ली गई है। उसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  दरअसल, थाना अंतर्गत एक गांव की रहने वाली युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाकर पड़ोस के एक युवक ने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


पीड़िता जब गर्भवती हुई तो प्रेमी शादी से मुकर गया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी इस समय जेल में बंद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः 10वीं की छात्रा से दरिंदगी: अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर घर से बुलाया, हाथ-पैर बांधकर किया सामूहिक दुष्कर्म

नाला खुदाई को लेकर कहासुनी में दबंगों ने पीटा

सिंधोरा थाना क्षेत्र के मरुई में रविवार को नाला खुदाई का काम करा रहे युवक को गांव के मनबढ़ किस्म के लोगों ने पीट दिया। युवक को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा कर लिया। जिनमें दो लोगों का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया।

मरुई की  ग्राम प्रधान किरण राजभर द्वारा ग्रामसभा में जल निकासी के लिए नाला खोदाई का काम कराया जा रहा था। जिसकी जिम्मेदारी  राजकुमार प्रजापति को दी गई थी।  इस बात को लेकर मरूई के अवधेश कुमार मिश्र , सौरभ मिश्रा, गौरव मिश्रा नाला खुदाई को लेकर कहासुनी करने लगे और लाठी डंडे से राजकुमार प्रजापति पर हमला बोल दिया।

जिससे राजकुमार प्रजापति को गंभीर चोट आ गई। यही नहीं उन्होंने पति को बचाने पहुंची पत्नी रानी देवी को पीट दिया। राजकुमार की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
पढ़ेंः वाराणसी में बढ़ी पांबदियां: सार्वजनिक स्थलों और गंगा घाटों पर शाम 4 बजे के बाद रोक, जानें क्या बंद और क्या खुला रहेगा

खेत में बकरी चराने से टोका तो चाचा-भतीजा को पीटा

सेवापुरी क्षेत्र के चौखंडी गांव में रविवार को खेत में बकरी चराने के विवाद को लेकर मनबढ़ों ने चाचा-भतीजा की पिटाई की। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया।

जंसा थाना अंतर्गत चौखंडी गांव निवासी राजेश कुमार सिंह का आरोप है कि सुबह अपने खेत गया था, उसी समय राजभर बस्ती के लोग अपनी बकरियों को खेत में चरा रहे थे। विरोध करने पर छह से सात की संख्या में रहे मनबढ़ों ने लाठी डंडे से हमला कर दिया।

वहीं बीच बचाव के लिए भतीजा आदित्य आया तो उसके सिर पर लाठी से हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार पीड़ित की तहरीर पर श्याम उर्फ चकाई ,आशीष उर्फ पंडित, वीरेंद्र, महेंद्र और दिलीप राजभर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed