फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   10th class girl gang-raped kidnapped while going by cycle Ballia

बलिया में 10वीं की छात्रा से दरिंदगी: अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बुलाया, हाथ-पैर बांधकर सामूहिक दुष्कर्म

Mon, 10 Jan 2022 09:35 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 10 Jan 2022 09:35 AM IST
सार

बलिया में अश्लील वीडियो की वायरल करने की धमकी देकर 10वीं की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे छोड़कर भाग गए, रविवार सुबह उसे होश आया तो मौके पर लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
10th class girl gang-raped kidnapped while going by cycle Ballia
छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कुछ लड़कों ने 10वीं की एक छात्रा से शनिवार रात को घर से बुलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने युवती के कपड़ों को भी वहीं जला दिया और बेहोशी की हालत में उसे वहीं छोड़कर भाग निकले।

विज्ञापन


रविवार तड़के किशोरी के शोर मचाने पर लोग पहुंचे। सूचना पर एसएसपी और एसपी भी पहुंच गए। किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है। भीमपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी रविवार की भोर में बदहवास हालत में खेत रोती मिली। आवाज सुनकर लोग पहुंचे तो उसके हाथ-पैर रस्सी से बंधे मिले। बगल में कपड़े जले पड़े थे। कुछ कपड़े फटे थे।
विज्ञापन


किशोरी के शरीर पर खरोंच के निशान
इसके बाद लोगों ने किशोरी को कपड़े देकर और आग जलाकर राहत पहुंचाई। फिर पुलिस को सूचना दी। किशोरी ने बताया कि कुछ युवकों ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया है। ये युवक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः प्रेम प्रसंग में नर्सिंग होम के कंपाउंडर ने विषाक्त पदार्थ खाकर दी जान, ड्यूटी के दौरान ही बिगड़ी थी तबीयत

10th class girl gang-raped kidnapped while going by cycle Ballia
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

शनिवार रात भी युवकों ने धमकी देकर यहां बुलाया। वह साइकिल से आई तो तीन युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गए। किशोरी के शरीर पर खरोंच के निशान भी मिले हैं। सूचना पर फोरेंसिक टीम, एसओजी के साथ नगरा और उभावं थाने भी फोर्स पहुंच गई। 

ननिहाल में रहती है किशोरी

दुष्कर्म पीड़ित किशोरी ननिहाल में रहती है। ननिहाल से ही वह साइकिल से निकली थी। घटनास्थल उसके ननिहाल से 12 किलोमीटर दूर है। उसकी साइकिल घटनास्थल से कुछ दूर बरामद हुई है। 

10th class girl gang-raped kidnapped while going by cycle Ballia
एसपी राजकरन नय्यर - फोटो : अमर उजाला
एसपी राजकरन नय्यर ने कहा कि आरिफ खां और अजहर तथा एक अज्ञात के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। हालांकि एसपी का कहना है कि तहरीर के अनुसार, युवकों ने किशोरी के साथ छह माह पहले दुष्कर्म किया था। शनिवार रात को सिर्फ मारपीट हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed