{"_id":"638acce33655c547416ae535","slug":"crime-in-varanasi-second-body-found-in-sack-within-two-days-fear-of-murder-police-engaged-in-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime in varanasi: दो दिन के अंदर बोरे में मिला दूसरा शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime in varanasi: दो दिन के अंदर बोरे में मिला दूसरा शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 03 Dec 2022 09:43 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sat, 03 Dec 2022 09:43 AM IST
सार
शनिवार की सुबह भी चौबेपुर थाना के गौरा कला में बुजुर्ग का शव बोरे में भरकर फेंका मिला। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाया गया। बुजुर्ग के नाक,सीने पर चोट के निशान और खून के निशान भी है। पुलिस शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
चौबेपुर के गौरा कलां गांव में बोरे में भरा एक वृद्ध का शव मिला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में इन दिनों हत्या कर शव बोरे में भरकर फेंकने के मामला सामने आ रहे हैं। दो दिन के अंदर दो घटनाएं इस तरह की सामने आई। शनिवार की सुबह भी चौबेपुर थाना के गौरा कला में बुजुर्ग का शव बोरे में भरकर फेंका मिला। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाया गया। बुजुर्ग के नाक,सीने पर चोट के निशान और खून के निशान भी है। पुलिस शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। बुजुर्ग की कही अन्य हत्या के बाद शव फेंकने का ग्रामीण आशंका व्यक्त कर रहे हैं। इसी तरह गुरुवार की सुबह भी चितईपुर थाना के करौंदी में मोंटी यादव (35) की सिर कूंच कर हत्या के बाद बदमाशों ने शव बोरे में भरकर फेंका।
विज्ञापन
भाई गोलू यादव ने की मोंटी की शिनाख्त
मोंटी की शिनाख्त बड़ी पियरी निवासी उसके भाई गोलू यादव ने शुक्रवार की रात में की है। पुलिस इस मामले की तफ्तीश कर ही रही थी कि एक और मामला इस तरह का सामने आ गया।चौबेपुर थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस में रखवाया गया है।
विज्ञापन