फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   crime in varanasi fraudster arrested who cheated RS 100 crores by giving lure of doubling money reward of 10 thousand on him

वाराणसी: पैसा डबल करने का लालच देकर करोड़ों की ठगी करने वाला जालसाज गिरफ्तार, 10 हजार का था इनामी

Sat, 08 Jan 2022 12:08 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 08 Jan 2022 12:08 AM IST
सार

फर्जी कंपनी बनाकर पैसा डबल करने का लालच देकर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने के आरोपी के पुलिस ने गिरफ्तार किया।  वाराणसी और सोनभद्र में दर्ज 10 मुकदमों में आरोपी के ऊपर पुलिस ने 10 हजार का इनाम घोषित कर रखा था।

विज्ञापन
crime in varanasi fraudster arrested who cheated RS 100 crores by giving lure of doubling money  reward of 10 thousand on him
जालसाज गिरफ्तार - फोटो : फाइल

विस्तार

पैसा डबल करने का लालच देकर  निवेशकों संग सौ करोड़ की धोखाधड़ी करने के आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। वाराणसी और सोनभद्र में दर्ज 10 मुकदमों में आरोपी के ऊपर पुलिस ने दस हजार का इनाम भी रखा था। ऑसम इंफ्रा प्रोजेक्ट कंपनी के जरिए पांच साल में धन दूना का लालच देकर निवेशकों का पैसा लेकर फरार था।  

विज्ञापन


डीसीपी वरुणा जोन आदित्य लांग्हे के अनुसार धोखाधड़ी के दर्जन भर मुकदमों में वांछित वाराणसी के लोहता भिटारी निवासी कृष्ण कुमार वर्मा ने ऑसम इंफ्रा प्रोजेक्ट कंपनी बनाई और फर्जी तरीके से पांच साल में धन दूना करने का झांसा देकर कलेक्टिव स्कीम के तहत लगभग सौ करोड़ रुपये जमा कराया।
विज्ञापन


दिल्ली और गुजरात में खरीदे महंगे फ्लैट
निवेशकों में विश्वास जमाने के लिए कंपनी में ही फर्जी बांड तैयार कर दिए, जो बैंकों की तरह ही दिखता था। बाद में पैसा निकालकर कंपनी बंद कर भाग निकला। निवेशकों के पैसे से महानगरों और पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में महंगी जमीन खरीदे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः बनारस के गंगा घाटों पर विवादित पोस्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग, अपर पुलिस कमिश्नर को सौंपा पत्रक

बैंकों में जमा 25 करोड़ रुपये निकालकर दिल्ली और गुजरात में महंगे फ्लैट भी खरीदे। पूछताछ के दौरान सामने आया कि प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, मिर्जापुर, छपरा, गाजीपुर, सोनभद्र में भी जमीन खरीदा है। कैंट एसीपी लखन सिंह यादव के अनुसार वाराणसी और सोनभद्र के विभिन्न थानों में केके वर्मा के ऊपर 10 मुकदमे दर्ज हैं। कैंट इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

नीट सॉल्वर गिरोह के तीन सदस्यों की जमानत अर्जी खारिज

विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण पुष्कर उपाध्याय की अदालत ने नीट सॉल्वर गैंग की सदस्य बीएचयू छात्रा जूली कुमारी व विकास महतो की जमानत अर्जी शुक्रवार को खारिज कर दी। इसी मामले में आरोपी चंदौली बबुरी निवासी क्रांति कौशल की भी जमानत अर्जी अपराध की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने खारिज कर दी।

डीजीसी आलोक चंद्र शुक्ल व एडीजीसी विनय सिंह के मुताबिक सारनाथ पुलिस ने सोनातालाब स्थित परीक्षा केंद्र से दूसरे के स्थान पर नीट पेपर दे रही जुली कुमारी को बीते वर्ष 12 सितंबर को गिरफ्तार किया था। इन पर आरोप था कि पैसे लेकर अयोग्य लोगों के स्थान पर सॉल्वर गैंग के सदस्यों की मिली भगत से परीक्षा में बैठी थी।

परीक्षा देते पकड़ी गई थी

गिरफ्तारी के बाद पटना निवासी जुली कुमारी ने स्वीकारा था कि वह बीएचयू में बीडीएस द्वितीय वर्ष की छात्रा है। उसकी मां बबिता ने खगड़िया निवासी विकास महतो से पांच लाख में सौदा किया था, जिसमें से 50 हजार अग्रिम प्राप्त हो चुका था। जूली परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थी हिना विश्वास के स्थान पर परीक्षा देते पकड़ी गई और परीक्षा केंद्र के बाहर उसकी निशानदेही पर उसकी मां बबिता को गिरफ्तार किया गया था।

इसी मामले में अंतरराज्यीय गैंग से जुड़े विकास महतो के पास से मूल अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र बरामद हुए थे। अदालत ने दोनों को यह कहते हुए जमानत देने से इनकार कर दिया कि समाज में इससे गलत संदेश जाएगा और राष्ट्रीय परीक्षा की शुचिता को प्रभावित करने का काम किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed