{"_id":"6305963d1756f23acb34adb3","slug":"crime-in-varanasi-dead-body-of-woman-found-hanging-in-room","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Crime in Varanasi: कमरे में लटकती मिली 30 साल की महिला की लाश, पिता का ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime in Varanasi: कमरे में लटकती मिली 30 साल की महिला की लाश, पिता का ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप
Wed, 24 Aug 2022 08:38 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 24 Aug 2022 08:38 AM IST
सार
वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र में एक विवाहिता युवती की लाश कमरे में लटकती मिली। विवाहिता के पिता ने थाने में दहेज हत्या की तहरीर दी है।
विज्ञापन
मृतका रेखा पटेल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में मंगलवार को सायं छः बजे एक विवाहिता युवती ने संदिग्ध परिस्थिति में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि रेखा पटेल (30) नामक विवाहिता युवती ने पारिवारिक कलह से तंग आकर नाइनोल की रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
बताया जा रहा है कि रेखा की शादी पांच साल पहले हुई थी। उसका एक पांच साल का बेटा भी हैं। पुत्र को आंख में मोतियाबिंद है। दोनों आंख से दिखाई नहीं देता है। डाक्टरों ने आंख के ऑपरेशन के लिए दो लाख का खर्च बताया था। पति सुभाष पटेल अपने हिस्से की जमीन बेच कर पुत्र का इलाज कराना चाहता था।

Trending Videos
इसी बात को लेकर चारों भाइयों में कभी कभी झगड़ा होता था। पति सुभाष पटेल राजगीर का काम करता है। रेखा के पिता प्रदीप पटेल ने बताया कि जिस टिन के कमरे में ससुराल के लोग फांसी लगाने की बात कह रहे हैं। उस कमरे की ऊँचाई छः फीट है। इसके अलावा रेखा के होठ और हाथ के दोनों पंजों से खून गिरा है।
उसके गले में रस्सी के कसने का कोई निशान नहीं है। पुलिस को सूचना देने के पहले परिवार के लोगों ने शव को जमीन पर रख दिया था। विवाहिता के पिता ने थाने में दहेज हत्या की तहरीर दी है। पुलिस, पति सुभाष पटेल को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।