फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   crim

झोला छीनने पर रुपये नहीं मिले तो बुजुर्ग व्यापारी को मारी गोली

Wed, 31 Jul 2019 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
crim
वाराणसी। कोयला बाजार क्षेत्र के जेरगुलर निवासी शीशा व्यापारी हाजी रिजवान अहमद (70) से उनके घर के समीप बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने झोला छीन लिया। झोले में रुपये न मिलने से नाराज बदमाशों ने व्यापारी की बाईं कलाई पर गोली मार दी और भाग निकले। सूचना पाकर पहुंची पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल कर बदमाशों को चिह्नित करने में जुटी थी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार व्यापारी के झोले में रुपये होने की संभावना पर बदमाशों ने उनकी दुकान से ही उनका पीछा किया। इसके बाद लूट के लिए मुफीद स्थान देख कर झोला छीने और रुपये न मिलने पर नाराजगी में गोली चलाई। पुलिस के अनुसार बदमाश स्थानीय ही थे, इसी वजह से क्षेत्र से भलीभांति वाकिफ होने के कारण वह गलियों से होते हुए भागे।
विज्ञापन

दालमंडी में हाजी रिजवान अहमद की शीशे की पुश्तैनी दुकान है। दुकान और घर दोनों जगह से वह अपने दो बेटों के साथ बड़े पैमाने पर शीशे का व्यापार करते हैं। शाम के समय हाजी रिजवान रिक्शे से दुकान से घर जा रहे थे। घर के समीप वह रिक्शे से उतर कर पैदल जाने लगे तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें धमकाते हुए झोला छीन लिया। कपड़े का झोला बदमाशों ने खोल कर देखा तो उसमें गमछा, ब्रेड और फल वगैरह था। रुपये न मिलने से गुस्साए एक बदमाश ने हाजी रिजवान की बाईं कलाई पर गोली मार दी जो आरपार हो गई। गोली चलने की आवाज सुन कर परिजन और आसपास के लोग भाग कर आए। आननफानन में व्यापारी को मंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें मलदहिया स्थित एक निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed