फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Covid Alert in varanasi 11 people found corona Positive including BHU doctor

Corona Alert: वाराणसी में BHU के डॉक्टर समेत 11 कोरोना संक्रमित मिले, एक अस्पताल में भर्ती

Thu, 13 Apr 2023 08:46 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 13 Apr 2023 08:46 PM IST
सार

वाराणसी में मार्च से अब तक 115 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 67 लोग होम आइसोलेशन में स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अभी 48 सक्रिय केस हैं।  एक संक्रमित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 

विज्ञापन
Covid Alert in varanasi 11 people found corona Positive including BHU doctor
एयरपोर्ट पर कोरोना जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को आईएमएस बीएचयू के न्यूरोलॉजी विभाग में सीनियर रेजिडेंट, एक निजी अस्पताल में डॉक्टर समेत शहर के विभिन्न जगहों से 11 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें बंगलुरु में एक कंपनी में निदेशक पर कार्यरत यात्रा कर वापस आए 52 वर्षीय व्यक्ति भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


मार्च महीने से कोरोना संक्रमितों के मिलने का क्रम जारी है। मार्च की तुलना में अप्रैल महीने में अधिक मरीज मिले हैं। गुरुवार को नए मरीजों में बीएचयू न्यूरोलॉजी विभाग में 32 वर्षीय महिला सीनियर रेजिडेंट, चितईपुर में 82 वर्षीय बुजुर्ग, 87 वर्षीय रिटायर्ड बरेका कर्मचारी, 67 वर्षीय बुजुर्ग संक्रमित मिले। 

विज्ञापन

11 लोग स्वस्थ घोषित 

इसके साथ ही भगवानपुर में 20 वर्षीय, सुंदरपुर में 22 वर्षीय युवक, लंका में 32 वर्षीय युवक के साथ ही जलालीपट्टी में 68 वर्षीय बुजुर्ग, शिवपुर में 69 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। गुरुवार को होम आइसोलेशन में 11 लोगों को स्वस्थ घोषित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ज्योतिषियों की शरण में नेताजी! नामांकन से पहले की जा रही है किस्मत के सितारों की गणना

अब नए मरीजों के मिलने के बाद मार्च से अब तक मिले कुल 115 मरीजों में 67 के स्वस्थ होने के बाद 48 सक्रिय मरीज होम आइसोलेशन में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed