{"_id":"6b017df50248ec5658051cca","slug":"counterfeit-medicine-trade-which-originated-in-odisha-extended-as-far-as-varanasi-and-reached-across-7-states-2026-11-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नकली दवा कांड: ओडिशा से शुरू हुआ काला कारोबार वाराणसी तक पहुंचा, सात राज्यों तक फैला नेटवर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली दवा कांड: ओडिशा से शुरू हुआ काला कारोबार वाराणसी तक पहुंचा, सात राज्यों तक फैला नेटवर्क
Sat, 21 Nov 2026 04:48 PM IST
Pragati Chand
रवि प्रकाश सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, वाराणसी।
रवि प्रकाश सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Sat, 21 Nov 2026 04:48 PM IST
सार
नकली दवा का कारोबार ओडिशा से शुरू हुआ। सात महीने में ये काला कारोबार सात राज्यों तक फैल गया। इस अंतरराज्यीय नेटवर्क की पहली बड़ी कार्रवाई ओडिशा के दो जिलों में हुई। जिसके बाद परत दर परत राज खुलने लगा।
विज्ञापन
नकली दवा कारोबार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बड़े ब्रांडों की नकली दवाएं तैयार कर पांच राज्यों में खपाने के गिरोह के सरगना अभिषेक सिंह समेत तीन लोगों की गिरफ्तारी एसटीएफ ने की, लेकिन नकली दवाएं लाइसेंसी फर्मों की आड़ में इसे खपाने का खेल सात साल पहले से चल रहा था। तब इसके साझेदार दूसरे थे अब दूसरे हैं।
विज्ञापन
ओडिशा से शुरू हुआ नकली दवाओं का कारोबार देखते-ही-देखते सात राज्यों तक फैल गया। 2023 में ओडिशा की टीम ने इस नेक्सस को उजागर किया। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में तैयार की जा रही नकली दवाएं लाइसेंसी फर्मों की आड़ में ओडिशा के झारसुगुड़ा और बरगढ़ तक पहुंचाई जा रही थीं। इस अंतरराज्यीय नेटवर्क की पहली बड़ी कार्रवाई ओडिशा के इन्हीं दो जिलों में हुई। टीम ने सुनील अग्रवाल और अमित कुमार सरावगी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
जांच की कड़ियां वाराणसी तक पहुंचीं तो एसटीएफ की वाराणसी इकाई ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर 25 लाख रुपये की नकली दवाएं बरामद कीं। इसी नेटवर्क का एक अहम सिरा गिरोह के सरगना अभिषेक सिंह से जुड़ा जिसे एसटीएफ और ओडिशा की टीम ने साल 2023 में वाराणसी से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
Trending Videos
अभिषेक सिंह समेत पांच अभियुक्तों को ओडिशा की टीम ट्रांजिट रिमांड पर लेकर गई। इसके बाद जमानत लेकर बाहर आए अभिषेक सिंह ने फिर से नेटवर्क को सक्रिय किया। साथ ही साझेदार बदल दिए। उसने नकली दवाओं के कारोबार का साझेदार मोहम्मद हसीन और मोनू कुमार समेत अन्य को बनाया।
पंजाब, हरियाणा, यूपी और बिहार में नकली दवाएं सप्लाई करने लगा। अभिषेक सिंह को एसटीएफ ने चितईपुर से 18 नवंबर को गिरफ्तार। जबकि हसीन और मोनू कुमार रजपुरा से पकड़ा। जांच एजेंसियां अब इन ठिकानों और सप्लाई नेटवर्क की कड़ियां जोड़ रही हैं।

लाइसेंसी फर्मों से ओडिशा पहुंचाते थे नकली दवाएं
इससे पहले ओडिशा में नकली दवाओं की सप्लाई के मामले में एसटीएफ की वाराणसी इकाई ने केदारघाट और टड़िया चकबीही क्षेत्र से अभिषेक सिंह समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस की चार्जशीट तब इनके पास से 25 लाख की नकली दवाएं, फर्जी बिल, पांच मोबाइल और एक लैपटॉप बरामद होना दिखाया गया। दो मार्च को सिगरा क्षेत्र से साढ़े सात करोड़ रुपये की नकली दवाएं बरामद की गई थीं। वाराणसी एसटीएफ ने अभिषेक सिंह समेत दो को केदारघाट से पकड़ा। पूछताछ के बाद अन्य तीन की गिरफ्तारी हुई थी।
इसे भी पढ़ें; भजन क्लबिंग पर झूम उठे जेन-जी: नॉन स्टॉप भजनों का डीजे अवतार, नमो घाट पर दो घंटे तक थिरकते रहे दर्शक
पता चला कि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश से नकली दवाएं मंगवाकर लाइसेंसी फर्मों के जरिये ओडिशा भेजी जाती थीं जो बरगढ़ के अशोक मेडिकल हॉल और झारसुगुड़ा के अमित मेडिकल एजेंसी तक पहुंचती थीं। 2023 की गिरफ्तारी अहम कड़ी है। एसटीएफ यह पता लगाने में जुटी है कि बद्दी की फैक्टरी से तैयार नकली दवाएं किन-किन राज्यों और जिलों में भेजी गईं, इस कारोबार में और कौन लोग शामिल हैं और गिरोह ने दोबारा किस तरह अपना नेटवर्क खड़ा किया।