फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Counseling for admission in BHU and vice chancellor start new session

बीएचयू में दाखिले के लिए काउंसलिंग आज से , कुलपति करेंगे नए सत्र का शुभारंभ

Wed, 04 Jul 2018 10:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 04 Jul 2018 10:50 AM IST
विज्ञापन
Counseling for admission in BHU and vice chancellor start new session
बीएचयू
बीएचयू में सत्र 2018-19 में दाखिले की प्रक्रिया आज से शुरू होगी। इसके लिए पहले दिन स्नातक कक्षाओं के लिए काउंसलिंग होगी, जिसमें बीए आनर्स आर्टस और बीएड आदि शामिल हैं। बुधवार को सुबह कुलपति प्रो. राकेश भटनागर परिसर स्थित विश्वनाथ मंदिर में पूजन कराकर नए सत्र का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन


बीएचयू कला संकाय के तहत बीए (आनर्स) आर्ट्स में दाखिले के तहत चार जुलाई से कला संकाय और महिला महाविद्यालय में प्रवेश के लिए काउंसलिंग होगी। 13 जुलाई तक चलने वाली पूरी प्रक्रिया पुरानी बिल्डिंग में होगी।
विज्ञापन


इसके अलावा संबद्ध कॉलेजों में 16 जुलाई से प्रवेश होंगे। चार जुलाई को विशेष संवर्ग के लोगों को बुलाया गया है। पांच से नौ जुलाई तक सामान्य वर्ग, 10 को ओबीसी, 11 जुलाई को एससी, 12 को एसटी और 13 जुलाई को कर्मचारी पाल्य और पेड सीट में प्रवेश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कॉलेजों में आर्य महिला, वसंत कन्या महाविद्यालय कमच्छा, वसंता कॉलेज राजघाट में 16 से 20 जुलाई तक सामान्य वर्ग, 21, 23 और 24 जुलाई को ओबीसी, 25-26 को एससी, 27 को एसटी और 28 को पेड सीट पर प्रवेश होगा।


इसके अलावा डीएवी पीजी कॉलेज के लिए 16-17 को सामान्य,18-19 को ओबीसी, 20 को एससी, 21 को एसटी और 23 जुलाई को पेड सीट पर प्रवेश होंगे।

बीएड और बीएड विशिष्ट पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए भी चार जुलाई से सात जुलाई तक काउंसलिंग होगी। चार जुलाई को भाषा, पांच को विज्ञान, छह जुलाई को गणित और सात जुलाई को मानविकी और सामाजिक विज्ञान विषय के लिए दाखिला होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed