{"_id":"685031c004a583b3b4000d86","slug":"council-schools-opened-after-25-days-of-vacation-teaching-learning-arrangements-were-improved-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: 25 दिनों के अवकाश के बाद खुले परिषदीय विद्यालय, पठन-पाठन की व्यवस्था दुरूस्त की गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: 25 दिनों के अवकाश के बाद खुले परिषदीय विद्यालय, पठन-पाठन की व्यवस्था दुरूस्त की गई
Mon, 16 Jun 2025 08:33 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 16 Jun 2025 08:33 PM IST
सार
25 दिनों के अवकाश के बाद परिषदीय विद्यालय खुले और पठन-पाठन की व्यवस्था दुरूस्त की गई। इस दौरान यहां स्वच्छता अभियान चलाया गया और कक्षाओं को व्यवस्थित किया गया।
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालय में चला स्वच्छता अभियान
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
लगभग 25 दिनों के लंबे ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद सोमवार से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के सभी परिषदीय विद्यालय फिर से खुल गए। हालांकि, विद्यालय में बच्चे नहीं सिर्फ शिक्षक और कर्मचारी आएंगे। पहले दिन विभागीय कार्य परिसर में साफ सफाई और प्रवेश संख्या बढ़ाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
कक्षाओं, शौचालयों, और खेल के मैदानों को पूरी तरह से स्वच्छ और कीटाणुरहित किया गया ताकि अगले माह से विद्यालय आने वाले बच्चों को एक सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण मिल सके। शिक्षकों और कर्मचारियों ने पठन-पाठन के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण को सफल बनाने के लिए भी रणनीति तैयार कर ली गई है। शिक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने क्षेत्र में स्कूल न आने वाले बच्चों को चिन्हित करें और उनके अभिभावकों से संपर्क कर उनका नामांकन कराएं।
विज्ञापन