कफ सिरप केस: सरगना शुभम समेत 9 अभियुक्तों पर गैंगस्टर, इंटरपोल की भी रडार पर; किंगपिन की तलाश जारी
Varanasi News: कोडीनयुक्त कफ सिरप के कारोबार मामले में सुरक्षा एजेंसियां लगातार कार्रवाई कर रही हैं। वहीं, सरगना शुभम जायसवाल की तलाश भी की जा रही है। उसके करीबियों से पूछताछ करने के साथ ही साथियों पर कार्रवाई की जा चुकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Cough Syrup Case: रोहनिया पुलिस ने कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध तस्करी करने वाले गिरोह के सरगना शुभम जायसवाल, उसके पिता भोला जायसवाल समेत नौ अभियुक्तों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं, दूसरी ओर देश छोड़कर दुबई में फरार शुभम जायसवाल की तलाश इंटरपोल द्वारा की जा रही है। पुलिस ने इस गैंग से जुड़े कुछ मामलों में चार्जशीट भी तैयार कर ली है।
पुलिस के अनुसार, इस संगठित गिरोह का दूसरा सरगना भोला प्रसाद है, जो शुभम जायसवाल का पिता है। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर लंबे समय से कोडीन युक्त कफ सिरप की तस्करी और अवैध भंडारण किया। इस मामले में कुल नौ अभियुक्तों को चिह्नित किया गया है, जिनमें शुभम जायसवाल, आजाद जायसवाल, महेश कुमार सिंह, शिवाकांत उर्फ शिव, स्वप्निल केशरी, दिनेश यादव, आशीष यादव और सौरभ त्यागी शामिल हैं।
जांच में सामने आया कि यह गिरोह वाराणसी समेत आसपास के जनपदों में सक्रिय था और कोडीन युक्त कफ सिरप की तस्करी कर भारी मुनाफा कमाता था। गिरोह के सदस्य इस अवैध धन का उपयोग भौतिक सुख-सुविधाओं और शानो-शौकत पर करते थे।
इस प्रकरण में थाना रोहनिया में दर्ज प्राथमिकी के तहत 19 नवंबर 2025 को पुलिस ने अभियुक्त महेश कुमार सिंह के भदवर स्थित गोदाम से 18,600 सीसी फेन्साडिल कफ सिरप और 75,150 सीसी इस्कफ बरामद किया था।