{"_id":"57ba13744f1c1b8e63d4f87c","slug":"corridor-scam-millions-of-varuna-keshav","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरुणा कॉरिडोर में करोड़ों का घोटाला हुआ : केशव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरुणा कॉरिडोर में करोड़ों का घोटाला हुआ : केशव
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 22 Aug 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
केशव प्रसाद मौर्या
- फोटो :
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को अखिलेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं में प्रदेश सरकार जानबूझकर अड़ंगा डाल रही है। न जमीन दे रही है और न ही अनापत्ति। मौर्य ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर वरुणा कॉरिडोर के नाम पर करोड़ों रुपये के घोटाले का आरोप भी मढ़ा। कहा, बरसात से पहले वरुणा कॉरिडोर का काम जानबूझकर शुरू किया गया ताकि करोड़ों का घोटाला किया जा सके। ड्रीम प्रोजेक्ट के नाम पर जनता की गाढ़ी कमाई पानी में डुबो दी गई है। इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।
नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में तिरंगा यात्रा को झंडी दिखाने से पहले पत्रकारों से बातचीत में मौर्य ने केंद्र सरकार की योजनाओं को सूबे में लागू करने की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की है मगर प्रदेश सरकार सभी योजनाओं में अड़ंगा डाल रही है। केंद्र से पैसा भेजा जा रहा है मगर प्रदेश सरकार खर्च नहीं कर रही। पार्टी चाहती है कि प्रदेश सरकार श्वेत पत्र जारी कर बताए कि केंद्र से मिली धनराशि को उसने कहां और कैसे उपयोग किया।
कहा, चार साल में प्रदेश के 150 से अधिक पुलिसवालों की हत्या हो चुकी है। गुंडों और जरायमपेशा लोगों को सत्ताधारी दल के नेताओं का संरक्षण है। अखिलेश यादव को अब तक के सबसे असफल मुख्यमंत्री हैं। यूपी बदहाल है और यहां जंगलराज है। कहा, ‘यूपी की जनता करे पुकार, इस्तीफा दो अखिलेश सरकार’ के नारे के साथ 24 अगस्त को लखनऊ में विधानसभा का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
घेराव में पार्टी के सभी सांसद और विधायक शामिल होकर अखिलेश यादव के इस्तीफे की मांग करेंगे। देर शाम मौर्य बलिया पहुंचे। नरहीं में पुलिस की बर्बरता के लिए सपा सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की। फायरिंग से मृत पार्टी पदाधिकारी विनोद राय के परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग करने के साथ ही मौर्य ने कहा कि भाजपा विधायक और कार्यकर्ताओं पर फर्जी तरीके से दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं। उन्होंने विनोद राय के घर जा कर परिवारवालों को सांत्वना दी। घोषणा की कि भाजपा पीड़ित परिवार की लड़कियों को एक-एक लाख रुपये देगी।