{"_id":"5ed1e79e38f97a4601572ba4","slug":"coronavirus-update-new-covid-19-cases-positive-in-ghazipur-dist-varanasi-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर में मिले कोरोना वायरस के दो और मरीज, 100 के पार हुई संक्रमितों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर में मिले कोरोना वायरस के दो और मरीज, 100 के पार हुई संक्रमितों की संख्या
Sat, 30 May 2020 10:27 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 30 May 2020 10:27 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में शनिवार को कोरोना वायरस के दो और मामले सामने आए हैं। कोरोना संक्रमितों की संख्या अब 103 तक पहुंच गई है। इसमें से 30 मरीजों को ठीक किया जा चुका है। जबकि 73 मरीज अब भी एक्टिव हैं।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ जीसी मौर्य ने शनिवार की सुबह दो और कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने की पुष्टि की है। इनमें से एक जखनियां ब्लॉक के रघुनाथपुर और दूसरा बिरनो ब्लॉक के भड़सर का रहने वाला है। 25 मई को दोनों गुजरात से गाजीपुर आए थे।
विज्ञापन
26 मई को इनका सैंपल भेजा गया था। रिपोर्ट आने के बाद इन्हें इलाज के लिए मुहम्मदाबाद भेजा जा रहा है। इन दोनों प्रवासियों को गैर प्रांत से आने के बाद जांच में संदिग्ध पाए जाने पर रेलवे ट्रेनिंग सेंटर में क्वारंटीन कर दिया गया था।
विज्ञापन
शनिवार को सुबह से ही स्वास्थ्य विभाग की टीम विभिन्न रास्तों से आने वाले प्रवासियों की जगह-जगह सैंपलिंग और थर्मल स्क्रीनिंग कर रही है। हॉटस्पॉट एरिया में भी लोगों का स्क्रीनिंग करने के साथ उनका सैंपल लिया जा रहा है। हर दिन जिले में बढ़ रहे कोरोना मरीजों की संख्या से सभी चिंतित हैं।