फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Coronavirus update in up new covid 19 cases have been reported in jaunpur corona positive

आजमगढ़ के बाद जौनपुर में फूटा कोरोना वायरस का बम, एक साथ मिले 16 पॉजिटिव

Thu, 21 May 2020 12:49 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 21 May 2020 12:49 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus update in up new covid 19 cases have been reported in jaunpur corona positive
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

गाजीपुर और आजमगढ़ के बाद अब जौनपुर में एक साथ कोरोना के 16 नए मामले सामने आए हैं। सभी प्रवासी मजदूर हैं। जिले में अब कोरोना मरीजों की संख्या 48 हो गई है। इसमें 11 स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि एक की मौत हुई है। इसमें 15 पॉजिटिव मुंबई से और एक सूरत से आया था।

विज्ञापन

डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार को पॉजिटिव मिले मरीजों में डोभी ब्लॉक के तीन, केराकत के दो, सिकरारा का एक, मड़ियाहूं के तीन, रामनगर के दो, बदलापुर के दो, महराजगंज का एक और सोंधी शाहगंज के दो मरीज शामिल हैं। इन सबकी ट्रैवल हिस्ट्री खंगालते हुए इनके संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन



सभी मरीजों को जिला मुख्यालय से सटे मीरगंज में बने कोविड-19 एल-1 अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। इनके गांवों को हॉटस्पॉट घोषित करते हुए सैनिटाइजेशन शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आजमगढ़ में 15 और मिर्जापुर में एक मरीज मिला :
आजमगढ़ जिले में भी गुरुवार को कोरोना वायरस के 15 नए मामले सामने आए। जिलाधिकारी एनपी सिंह और सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने इसकी पुष्टि की है। जिले में संक्रमितों की संख्या अब 30 पहुंच गई है। गोरखपुर से रिपोर्ट आने के बाद आजमगढ़ जिले में गुरुवार सुबह एक साथ 15 कोरोना मरीजों का बम फूटा है। जिला प्रशासन की ओर से रिपोर्ट मिलने के बाद कंटेनमेंट जोन बनाने की प्रकिया शुरू कर दी गई है।

मिर्जापुर जिले में गुरुवार को कोरोना वायरस का एक और मामला सामने आया है। युवक कुछ दिनों पहले मुंबई से लौटा था, जिसे क्वारंटीन किया गया था। इसके अलावा चार लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 26 हो गई है। इसमें तीन ठीक हो गए हैं। 23 एक्टिव केस हैं, जिनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed