फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two corona positives found in Mirzapur and Ghazipur of Purvanchal, all have participated in Nizamuddin Markaz

पूर्वांचल के  मिर्जापुर और गाजीपुर में मिले दो-दो कोरोना पॉजिटिव, सभी ने भाग लिया है निजामुद्दीन मरकज में 

Sat, 04 Apr 2020 06:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 04 Apr 2020 06:16 PM IST
विज्ञापन
Two corona positives found in Mirzapur and Ghazipur of Purvanchal, all have participated in Nizamuddin Markaz
कोरोना वायरस - फोटो : social media

पूर्वांचल के वाराणसी और मिर्जापुर मंडल के जिलों में शनिवार को चार और जमाती कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें दो मिर्जापुर और दो गाजीपुर में आईसोलेशन वार्ड में भर्ती है। शुक्रवार को वाराणसी में दो जमातियों समेत तीन तथा आजमगढ़ में तीन जमाती संक्रमित मिले थे। आजमगढ़ में शनिवार को 18 और कोरोना संदिग्ध मिले है, जिन्हें शिवालिक आयुर्वेद महाविद्यालय में क्वारंटीन किया गया है। इसमें ज्यादातर वे लोग है जो कोरोना पॉजिटिव मिले बाहर के लोगों के संपर्क में आये थे अथवा मरकज से लौटे हैं।

विज्ञापन


 विंध्याचल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती 9 जमातियों में दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों को मंडलीय अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है। भर्ती अन्य 7 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है। दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से 22 मार्च को घर लौटे तब्लीगी जमात के 6 और देहरादून के 3 लोगों को शुक्त्रस्वार को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था।  इनमें दो जमातियों की रिपोर्ट पॉजिटिव शेष सात की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन


पॉजिटिव पाए गए जमाती अहरौरा और जमालपुर के हैं। सीएमओ डा. ओपी तिवारी ने बताया कि दो लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है, दोनों को मंडलीय अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया जा रहा है। शुक्त्रस्वार को नगर के तीन, अदलहाट थाना क्षेत्र के तीन, चुनार, अहरौरा व जमालपुर के एक-एक जमाती को विंध्याचल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

गाजीपुर में दो और जमातियों की जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इससे पहले एक और मरीज पाजिटिव मिल चुका है। ये सभी देहरादून से आए 14 जमातियों में से ही हैं। पहले दो की सैंपल भेज गए थे जिसमें बृहस्पतिवार को एक मरीज पाजिटिव मिला था। बाद में 12 की सैंपलिंग की गई जिसमें से दो की आज रिपोर्ट आई है। दोनों को महुआबाग मस्जिद से जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भेजा जाएगा। सीएमओ डा. जीसी मौर्या ने बताया कि तीनों मरीजों को मुहम्मदाबाद में बने कोरोना के लेवल वन वार्ड में भेजा जा रहा है।

बलिया में शनिवार को तीन संदिग्ध जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराए गए हैं। इनमें एक कतर से लौटा था। दूसरा गुडगांव और तीसरा कथित जमाती है। मनियर निवासी इस जमाती का कहना है कि वह निजामुदद्दीन गया जरूर था पर मरकज में शामिल नहीं हुआ। जौनपुर के शाहगंज आश्रय स्थल में रखे गए 27 जमातियों के सैंपल शुक्त्रस्वार को जांच के लिए भेजे गए पर अभी रिपोर्ट नहीं आई है।
 

दूसरी तरफ शनिवार को मुंगराबादशाहपुर थाने में धर्मगुरुओं की बैठक हुई जिसमें कोरोना के खिलाफ लड़ने के लिए एक होने और सामाजिक दूरी का पालन करने पर जोर दिया गया। जिले में अब तक दो जमातियों समेत तीन कोरोना पॉजीटिव मरीज मिले हैं। इसमें शहर के फिरोसेेपुर निवासी युवक की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। फिलहाल उसे आइसोलेशन वार्ड में ही रखा गया है।

आजमगढ़ में सभी 10 संदिग्धों की रिपोर्र्ट निगेटिव आई है। इससे पूर्व शुक्त्रस्वार को आये 16 लोगों के रिपोर्ट में तीन पॉजिटिव मरीज मिले थे और 13 निगेटिव थे। जिले में शनिवार को 18 और कोरोना संदिग्ध मिले है, जिन्हें शिवालिक आयुर्वेद महाविद्यालय पर क्वारंटीन किया गया है। इसमें ज्यादातर वे लोग है जो कोरोना पॉजिटिव मिले बाहर के लोगों के संपर्क में आये थे अथवा मरकज से लौटे है। इनके सेंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है।

वाराणसी से कुल 37 लोग दिल्ली जमात में गए थे इसमें 15 दिल्ली में क़वारंटीन सेंटर में हैं। जबकि 22 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इसके अलावा एक लोहता का रहने वाला युवक है। जमात में नही गया था, मुरादाबाद में पढ़ता था। 22 जमाती इस समय दीनदयाल अस्पताल के आईशोलेशन वार्ड में भर्ती है। इनके परिजनों को भी होम क़वारन्टीन किया गया है।

दिल्ली में जो 15 क्वारंटीन हैं, उन पर भी स्वास्थ्य विभाग नजर बनाए है। शुक्त्रस्वार को लोहता, मदनपुरा में मिले तीन पॉजिटिव युवक के घर वालों को भी होम क़वारन्टीन करते हुए इलाके में थर्मल स्क्त्रस्ीनिंग की गई। यहाँ एनडीआरएफ के सहयोग से हाइपोक्लोराइट सलूशन का छिड़काव कराया गया।

सोनभद्र के ओबरा स्थित मिल्लत नगर मस्जिद में मिले 17 मुस्लिमों की जांच रिपोर्ट नहीं मिली है। सभी 17 लोगों को शिक्षा निकेतन इंटर कालेज में क्वारंटीन किया गया है। गत दिनों भदोही की एक मस्जिद के गेस्ट हाउस में पकड़े गए 11 बांग्लादेशियों समेत 14 जमातियों को जिला अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। शनिवार को क्वारंटीन वार्ड में भर्ती जमातियों ने वार्ड में ही नमाज पढ़ी। ये सभी दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में आयोजित जमात में शामिल होकर भदोही आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed