फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Coronavirus student go to hospital for checkout Symptoms of corona in bhadohi

Coronavirus: चीन से लौटे छात्र जांच कराने पहुंचे जिला अस्पताल, डॉक्टर ने दी ये सलाह

Wed, 05 Feb 2020 04:00 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 05 Feb 2020 04:00 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus student go to hospital for checkout Symptoms of corona in bhadohi
कोरोना वायरस - फोटो : ANI

कोरोना वायरस का डर अब उत्तर प्रदेश में भी बढ़ता जा रहा है। चीन से आए लोग अस्पतालों की ओर जाकर अपनी जांच करवा रहे हैं। ऐसे पूर्वांचल के भदोही जिले में चीन से लौटे चार छात्र जिला अस्पताल में जांच कराने पहुंचे।

विज्ञापन


31 जनवरी को चीन से आए चार छात्र भदोही पहुंचे। इसके बाद जैसे ही उन्हें हल्की खांसी और बुखार का अहसास हुआ तो वह बुधवार को जिला अस्पताल जांच कराने पहुंच गए। अस्पताल ने इनकी जांच की है। डॉक्टर छात्रों को घर पर रहने की सलाह दी है व किसी से न मिलने को कहा है।
विज्ञापन


ये चारों छात्र मेडिकल के स्टूडेंट हैं, जो चीन के वुहान की यूनिवर्सिटी में पढ़ते थे। आपको बता दें कोरोना वायरस की शुरुआत भी वुहान शहर से हुई थी।

इससे पहले भी बनारस में सोमवार और मंगलवार को दो युवक अस्पताल में कोरोना वायरस के डल से अपस्पताल में जांच कराने पहुंचे थे। ये दोनों चीन से हाल ही में लौटे थे। मंगलवार को भी दीनदयाल अस्पताल में जांच कराने पहुंचा था। यहां डॉक्टरों ने आइसोलेशन वार्ड में ले जाकर उसकी जांच की और सैंपल लेने के बाद घर भेज दिया।

बताया जा रहा है कि संबधित युवक 2 फरवरी को ही बाबतपुर एयरपोर्ट आया। घर पहुंचने के बाद हल्की खांसी, बुखार हुआ तो मंगलवार को एयरपोर्ट पर बने हेल्प डेस्क पर पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed