फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Coronavirus in up new corona positive cases have been reported in azamgarh covid-19 up

यूपी के इस जिले में मुंबई, नोएडा और दिल्ली से आए लोग मिले कोरोना संक्रमित, एक डॉक्टर पॉजिटिव मिलने से हड़कंप

Wed, 01 Jul 2020 03:51 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 01 Jul 2020 03:51 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in up new corona positive cases have been reported in azamgarh covid-19 up
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

आजमगढ़ जिले में बुधवार को चिकित्सक समेत आठ नए कोरोना संक्रमितों के साथ कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 242 पहुंच गई है। इसमें सात प्रवासी हैं जो मुंबई, दिल्ली और नोयडा से आए हैं। एक संक्रमित स्थानीय चिकित्सक है। सीमएओ डॉ एके मिश्रा ने बताया कि जनपद में अभी 64 मरीज सक्रिय हैं। सात मरीजों की मौत हो चुकी है और 171 स्वस्थ हो चुके हैं।

विज्ञापन

आजमगढ़ में मंगलवार को संक्रमित मिले मरीजों में एक शहर मड़या स्थित प्राइवेट अस्पताल के चिकित्सक भी शामिल हैं। वो सठियांव ब्लॉक के उदयभानपुर के रहने वाले हैं। सीएमओ डॉ एके सिंह ने अस्पताल को निर्देश दिए कि चिकित्सक द्वारा किन-किन वार्डों में मरीजों को देखा गया है, या जहां-जहां रुके हैं, उस एरिया को तत्काल 24 घंटे के लिए बंद किया और 12 घंटे के अंदर सैनिटाइज कराया जाए। ऐसे सभी कर्मियों को जो कोरोना संक्रमित डॉक्टर के संपर्क में आने वालों को चिह्नित कर क्वारंटी किया जाएगा।
विज्ञापन



वहीं, दो महाराजगंज ब्लॉक के तिलकपुर के रहने वाले हैं। दोनों चाचा-भतीजे हैं। नोएडा से 25 जून को आए थे और पटवध स्थित पालीटेक्निक स्कूल में क्वारंटीन थे। फूलपुर के अलाउद्दीनपुर हबीबगंज में 40 वर्षीय व्यक्ति 25 जून को मुंबई से आया था। उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसी ब्लॉक के चमराडीह मुड़ियार में दिल्ली से आया 50 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिर्जापुर ब्लॉक में दुंडवल मुरादाबाद में 25 वर्षीय व्यक्ति राजस्थान से पांच दिन पहले आया था। 27 को उसकी सैंपलिंग की गई थी। वो भी संक्रमित निकला है। बिलरियागंज ब्लॉक के सालेहपुर बघवार में मुंबई से 16 जून को आई महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। वो अपने पति के साथ मुंबई से आई थी और घर पर ही क्वारंटीन थी। इसी ब्लॉक के रामपुर मधनापार निवासी व्यक्ति(26) पॉजिटिव मिला है, जो मुंबई से आया था।

एक और मरीज किया गया डिस्चार्ज
आजमगढ़ मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एके मिश्रा ने बताया कि एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। सीएमओ ने बताया कि अब तक कुल 241 कोरोना पाजीटिव मरीज पाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed