मऊ में पांच दिन बाद मिले दो कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या 58 हुई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में पांच दिन बाद परदहां ब्लॉक के कासिमपुर में दंपती कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 58 पहुंच गई है। जबकि 36 मरीज ठीक हो चुके हैं और एक की मौत हो गई है। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 21 है।
शनिवार को बड़राव ब्लॉक के नवकापुरा गांव निवासी मां-बेटा कोरोना पॉजिटिव मिले थे। दोनो मुंबई से आए थे। इसके बाद से कोई संक्रमित मरीज नहीं मिला था। शनिवार और बृहस्पतिवार के बीच भर्ती मरीज निगेटिव मिले, इससे मऊ में मौजूद एक्टिव मरीजों की संख्या 19 पहुंच गई थी।
बृहस्पतिवार को कासिमपुर मे दो मरीजों के मिलने से जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 21 पहुंच गई। बृहस्पतिवार को कोरोना पॉजिटिव मिले दंपती पांच जून को मुंबई से आए थे। इस दौरान दोनों की सैंपलिंग 7 जून को की गई थी, जिनकी आज रिपोर्ट आई है।
आजमगढ़ में मिले दो कोरोना वायरस पॉजिटिव :
आजमगढ़ जिले में गुरुवार को दंपति समेत तीन मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। जाफरपुर ब्लॉक के दंपति और तीसरा मरीज तहबर्पयर ब्लॉक के सेमरा गांव का निवासी है, जो एक महिला है। सीएमओ डॉ एके मिश्रा ने बताया कि जिले में अब कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 163 पहुंच गई है। इसमें 74 अभी भी सक्रिय हैं। 85 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और चार की मौत हुई है।