फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Coronavirus careless people nobody follow social distancing view in sarnath market mandi in varanasi

लापरवाही: सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा, सुबह में सब्जी लेने के लिए टूट पड़े लोग

Sun, 03 May 2020 10:03 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 03 May 2020 10:03 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus careless people nobody follow social distancing view in sarnath market mandi in varanasi
पंचकोशी सब्जी मंडी में सब्जी खरीदारी को लोग। - फोटो : अमर उजाला।
वाराणसी में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर जिला प्रशासन लाख जतन कर रहा है लेकिन लोग लापरवाही बरतने से मान नहीं रहे हैं। रविवार सुबह के समय बाजार के ये नजारा लोगों की लापरवाही बयां कर रहा है।
विज्ञापन


सब्जी-फल की खरीद में जान तक खतरे में डाल दे रहे हैं। यह भी भूल जा रहे हैं कि वाराणसी रेड जोन में है। रविवार की सुबह में सारनाथ थाना क्षेत्र के पंचकोशी सब्जी मंडी में सब्जी खरीदारी के लिए लोगों ने एक-दूसरे की जान खतरे में डाल दी।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

 

तीन बजे सुबह में जैसे ही मंडी खुली लोग टूट पड़े। सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाकर रख दी गईं। मंडी में सिर्फ फुटकर विक्रेताओं को खरीदारी की अनुमति है, लेकिन आम ग्राहक तक पहुंच गए।

मंडी समिति की ओर से भी कोई एहतियात नहीं बरता गया। मसलन, मंडी प्रवेश द्वार पर कोई रोकने-टोकने वाला नहीं रहा। पंचकोशी मंडी के अलावा अन्य मंडियों की भी स्थिति बहुत अच्छी नहीं है।

वाराणसी में अभी तक 61 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित मिल चुके हैं। इसमें छह डिस्चार्ज होकर घर चले गए हैं, दो की रिपोर्ट निगेटिव होने के बाद उन्हें मेडिकल क्वारंटीन किया गया है। जबकि गंगापुर में एक मरीज की मौत के बाद कोरोना की पुष्टि हुई थी। 52 का इलाज आइसोलेशन वार्ड में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed