{"_id":"5e7c71648ebc3e728d3a8860","slug":"coronavirus-bjp-mla-surendra-singh-no-disease-by-drinking-cow-urine-in-bairiya-ballia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोमूत्र पीने से नहीं होगी कोई बीमारी, कोरोना से बचने के लिए घर में रहें: भाजपा विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोमूत्र पीने से नहीं होगी कोई बीमारी, कोरोना से बचने के लिए घर में रहें: भाजपा विधायक
Thu, 26 Mar 2020 02:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 26 Mar 2020 02:39 PM IST
विज्ञापन
coronavirus kit
- फोटो : सांकेतिक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन किया है। वहीं बलिया के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी से निपटने के लिए सबसे बड़ा इलाज सोशल डिस्टेंस(समाज से दूरी) है। हालांकि इसके साथ ही साधना, संकल्प और संस्कार के सहारे भी इस पर विजय पाई जा सकती है। यह केवल भारत में संभव भी है और इससे कोरोना पर विजय प्राप्त कर दुनिया को मार्गदर्शन दे सकता है।
विज्ञापन
बैरिया विधायक ने कहा कि भारत में धार्मिक परंपराएं वैज्ञानिक आधार पर होती हैं। चैत्र व शारदीय नवरात्रि का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि दोनों नवरात्र मौसम में बदलाव लेकर आते हैं। यह वह समय होता है जब शरीर में तमाम रोग प्रवेश करते हैं, उन्हीं से लड़ने में शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने के लिए नौ दिन के व्रत का विधान किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वे 30 साल से नियमित गोमूत्र का सेवन कर रहे हैं और उन्हें आज तक कभी बुखार भी नहीं हुआ और न थकान महसूस हुई। यदि लोग सुबह उठने के बाद 10 एमलए गोमूत्र का सेवन करें। दिन में कभी भी तुलसी के 10 पत्ते चबा लें और रात सोने से पहले गुनगुने पानी में दो चम्मच हल्दी का सेवन करें तो आपको कोई रोग परेशान नहीं कर सकता।
विज्ञापन
Trending Videos
बलिया के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
विधायक सुरेंद्र सिंह ने सभी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को स्वीकार करने की गुहार लगाते हुए कहा कि 21 दिनों तक घर में रहें। घर में रहेंगे तो निश्चित रूप से महामारी पर नियंत्रण पाया जा सकता है।