कोरोना वायारस: सोनभद्र में एक ही परिवार में मिले चार संदिग्ध, आइसोलेसन वार्ड में भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में एक ही परिवार में चार लोग कोरोना वायरस के संदिग्ध मिलने से प्रशासन हरकत में आ गया है। इसमें एक संदिग्ध रेणुसागर पावर डिवीजन का कर्मचारी है। कर्मचारी समेत परिवार के चार लोगों को रेणुसागर पावर डिविजन अस्पताल के आइसोलेसन वार्ड में भर्ती कराया गया है।
हाल में ही चारों नेपाल से घूमकर लौटे थे। सभी के सैंपल जांच के लिए वाराणसी भेजे गए हैं। इसके बाद कंपनी के आवासीय परिसर में सतर्कता बढ़ा दी गई है। लोगों को पम्फलेट लगाकर और लाउडस्पीकर के जरिए संक्रमण से बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं।
रेणुसागर पावर डिविजन में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत 45 वर्षीय एक कर्मचारी ने रविवार को हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर खुद ही कोरोना वायरस से पीड़ित होने की आशंका जताई। इसके बाद सीएमओ एस के उपाध्याय के नेतृत्व में रैपिड रेस्पांस टीम रेणुसागर पावर डिविजन पहुंच गई।
वहां पता चला कि कर्मचारी के अलावा उसकी पत्नी, पुत्र व बहू नेपाल घूमने गए थे। वहां से वह दो मार्च को यहां लौटे। वहां से आने पर खांसी-जुकाम की शिकायत बढ़ गई। कर्मचारी की सांस फूलने लगी। इसके बाद सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया।