कोरोना वायरस का अलर्टः सफाई का रखेंगे ध्यान तो कोरोना रहेगा कोसो दूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के डर से जहां पूरा देश सहमा है, वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से इलाज के साथ-साथ लोगों को इसके संक्रमण से बचाव के लिए सावधानियां बरतने की सलाह दी जा रही है। इसमें सबसे अधिक साफ-सफाई पर जोर दिया जा रहा है। साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि अगर साफ-सफाई पर ध्यान दिया जाए तो कोरोना वायरस का संक्रमण दूर होगा।
अस्पतालों में भी ओपीडी से लेकर वार्ड तक सूची चस्पा कर कारण और बचाव के बारे में जागरूक किया जा रहा है। स्वास्थ्य महानिदेशालय की ओर से जारी की गई एडवाइजरी में सामान्य रोकथाम और बचाव के जो उपाय बताएं गए हैं। इधर दीनदयाल अस्पताल के फिजिशियन डॉ. पीके सिंह ने बताया कि कोरोना के साथ ही कोई भी वायरस हो इससे बचाव में सावधानियां बहुत जरूरी है। इससे संक्रमण से बचा जा सकता है। बताया कि अधिक से अधिक लोगों को जागरूक रहने की जरूरत है।
ये भी जानना जरूरी
- खांसते और छींकते समय रूमाल या कपड़ा मुंह पर जरूर रखें, जिससे कि किसी तरह का वायरस न फैले।
- किसी से बातचीत करते समय एक हाथ या उससे अधिक दूरी बनाएं रखें।
- कम से कम लोगों से हाथ मिलाएं। हाथ मिलाने के बाद और किसी संक्रमित वस्तु को छूने आदि के बाद हाथ जरूर धोएं।
- खाना खाने से पहले हाथों को साबुन या एंटीसेप्टिक घोल से जरूर धोएं।
- भीड़ भाड़ वाले स्थानों से परहेज रखें।
केंद्रीय टीम ने परखी जांच, इलाज की सुविधाएं
कोरोना वायरस के डर से चीन से लौटे दो युवकों के अस्पताल पहुंचकर जांच कराने के बाद स्वास्थ्य महकमा हरकत में आ गया है। बुधवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की तीन सदस्यीय केंद्रीय टीम बनारस पहुंची। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह के साथ पुष्पेंद्र वर्मा सहित टीम के अन्य सदस्यों ने पहले बाबतपुर एयरपोर्ट पर बने हेल्प डेस्क और यहां स्क्रीनिंग सहित जांच की अन्य सुविधाओं की जानकारी ली।
साथ ही डेस्क पर कार्यरत कर्मचारियों से भी बातचीत की। इसके बाद टीम के सदस्य दीनदयाल अस्पताल पहुंचे और यहां बने आईसोलेशन वार्ड को भी देखा और चिकित्सा अधीक्षक सहित अन्य लोगों से जानकारी की।
शाम को टीम सीएमओ कार्यालय पहुंची और सीएमओ से चीन से लौटने वाले मरीजों का सैंपल लेने, अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाए जाने, चिकित्सकों, कर्मचारियों के साथ ही मरीजों, परिजनों को जागरूक करने आदि के बारे में बातचीत की। जिस तरह से कोरोना वायरस का डर बना है, उस दिशा में टीम के इस दौरे को अहम माना जा रहा है।