फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corona varanasi update Now you will get covid vaccine on crossroad in varanasi target of 100 percent vaccination

कोरोना से जंग: अब शहर के चौराहों पर भी लगवा सकेंगे कोविड का टीका , शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य

Mon, 31 Jan 2022 01:00 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 31 Jan 2022 01:00 PM IST
सार

वाराणसी में 18 साल से 60 साल और उससे ऊपर के 29,79,345 को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। 20 जनवरी को इसमें से पहली डोज का लक्ष्य तो पूरा हो गया है लेकिन, करीब 10 लाख लोगों को दूसरी डोज नहीं लग सकी है। टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नई व्यवस्था की है। 

विज्ञापन
Corona varanasi update Now you will get covid vaccine on crossroad in varanasi target of 100 percent vaccination
कोरोना से जंग: वाराणसी में टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगर आपने अब तक कोरोना का पहला और दूसरा डोज किसी कारणवश नहीं लगवाया है और किसी वजह से आप अस्पताल तक नहीं पहुंच पा रहे हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब वाराणसी शहर के चौराहों पर बने बूथ पर भी कोरोना का टीका लगवा सकते हैं।

विज्ञापन


यहां स्वास्थ्य विभाग की ओर से नियुक्त स्वास्थ्य कर्मी न केवल टीका लगा रहे हैं, बल्कि लोगों को टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के प्रति जागरूक कर रहे हैं।  जिले में 18 साल से 60 साल और उससे ऊपर के 29,79,345 को टीका लगाने का  लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


वाराणसी में 80 प्रतिशत किशोरों को लगा टीका
20 जनवरी को इसमें से पहली डोज का लक्ष्य तो पूरा हो गया है लेकिन, इसके सापेक्ष अब तक करीब 20 लाख लोगों को ही दूसरी डोज लग सकी है। इधर 15 से 17 साल तक के किशोरों को भी टीका लगवाया जा रहा है। इसमें निर्धारित लक्ष्य तीन लाख के सापेक्ष अब तक 80 प्रतिशत किशोरों को भी टीका लगाया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के लिए अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा अब चौराहों पर भी विशेष बूथ बनवाकर टीकाकरण किया जा रहा है। इसमें लंका, सुंदरपुर, अर्दली बाजार, लहुराबीर आदि जगहों पर लोग पहुंचकर टीका लगवा रहे हैं। 
 

अधिकारियों को मिली है टीकाकरण की जिम्मेदारी

Corona varanasi update Now you will get covid vaccine on crossroad in varanasi target of 100 percent vaccination
वाराणसी में कोरोना टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला

अधिक से अधिक लोगों को टीकाकरण करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग की ओर से डोर-टू-डोर भी अभियान चलाकर टीका लगाया जा रहा है। इसमें पहले से बीमार लोगों के साथ ही ऐसे लोग जिन्होंने अब तक कोई भी टीका नहीं लगवाया है, उनकी अलग से सूची तैयार कराई गई है। इधर सीएमओ ने एडिशनल सीएमओ, डिप्टी सीएमओ से लेकर मेडिकल आफिसर आदि अधिकारियों को ऐसे क्षेत्र जहां टीकाकरण कम हुआ है, वहां लोगों को जागरूक कर टीका लगवाने की बात कही है। 

सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने कहा कि  जिले में शत प्रतिशत टीकाकरण करने के उद्देश्य से ही अधिक से अधिक जगहों पर बूथ बनाए गए हैं। इसके अलावा शहरी, ग्रामीण इलाकों में लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed