फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corona Vaccination in Purvanchal DM SP vaccinated

पूर्वांचल में कोरोना टीकाकरण, पुलिसकर्मियों में दिखा उत्साह, डीएम व एसपी को भी लगा टीका

Fri, 05 Feb 2021 01:45 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Fri, 05 Feb 2021 01:45 PM IST
विज्ञापन
Corona Vaccination in Purvanchal DM SP vaccinated
मिर्जापुर में कोरोना टीकाकरण के लिए पुलिसकर्मियों की लाइन। - फोटो : अमर उजाला

पूर्वांचल के सभी जिलों में शुक्रवार को कोरोना टीकाकरण के लिए सुबह से ही आलाधिकारी पहुंचने लगे। इस दौरान अधिकारियों ने टीका लगवाया और लोगों को बिना संकोच के टीका लगवाने की बात कही। मऊ में सुबह जिला अस्पताल पहुंचकर डीएम, एसपी और सीडीओ समेत अन्य चिह्नित लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। वाराणसी में भी सुबह से ही टीका के लिए लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। इसके अलावा मिर्जापुर में टीका लगवाने के लिए अस्पतालों में पुलिसकर्मियों की लाइन देखने को मिली। 

विज्ञापन

मिर्जापुर में टीकाकरण के लिए पुलिसकर्मियों की लगी लाइन

मिर्जापुर में कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत शुक्रवार को फ्रंट लाइन वर्कर को टीका लगाए जाने की प्रक्रिया शुरू हुई। फ्रंट लाइन वर्कर में 495 पुलिसकर्मियों को टीका लगना है। इसमें मंडलीय अस्पताल में बने बूथ पर सबसे पहले आफताब अहमद व नवीन कुमार को टीका लगाया गया। टीकाकरण को लेकर पुलिस के जवानों में गजब का उत्साह दिखा। दोपहर 12 बजे तक टीकाकरण के लिए काफी संख्या में पुलिस के जवान इकट्ठा हो गए थे। फ्रंट लाइन वर्कर टीकाकरण में पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह भी दोपहर 12 बजे टीका लगवाने पहुंचे। पुलिस अधीक्षक का टीकाकरण होने के बाद काफी संख्या में आए पुलिस के जवानों का टीकाकरण किया गया। मंडलीय अस्पताल, महिला अस्पताल के अलावा चुनार में टीकाकरण किया गया। मंडल आयुक्त योगेश्वर राम मिश्रा शुक्रवार की सुबह मंडलीय अस्पताल में टीकाकरण अभियान का निरीक्षण करने पहुंचे।
विज्ञापन

मऊ में डीएम, एसपी व सीडीओ को लगा टीका 

Corona Vaccination in Purvanchal DM SP vaccinated
टीका लगवाते मऊ के डीएम अमित सिंह बंसल। - फोटो : अमर उजाला

मऊ में शुक्रवार को कोरोना टीकाकरण के पहले चरण का अंतिम दिन है। इस दौरान 1250 लोगों को टीकाकरण के लिए चिह्नित किया गया है। सुबह से ही लोग टीका लगवाने के लिए अस्पताल पहुंचने लगे। इसी क्रम में सुबह जिला अस्पताल पहुंचकर डीएम, एसपी और सीडीओ ने कोरोना का टीका लगवाया। डीएम अमित सिंह बंसल के साथ एसपी सुशील घुले, सीडीओ राम सिंह वर्मा और सीओ नगर नरेश कुमार ने टीका लगवाया। जिले के सभी आलाधिकारियों ने एक साथ पहुंचकर टीका लगवाया। साथ ही लोगों को टीका लगवाने के प्रति प्रेरित भी किया। कहा कि चिह्नित लोग समय पर पहुंचकर टीका जरूर लगवाएं। कोरोना जैसी महामारी को जड़ से खत्म करने के लिए हम सब को सामने आना होना। डीएम अमित सिंह बंसल ने कहा कि टीका लगने के बाद भी लोगों कोरोना से बचाव के प्रति सावधानी बरतनी होगी। मास्क और दो गज की दूरी के साथ ही सरकार और स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देर्शों का पालन करना होगा। सभी अधिकारी तय गाइड लाइन का पालन करते नजर आए। इस दौरान सीएमओ डॉ. एससी सिंह भी मौजूद रहे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed