{"_id":"6042580c4327a01aa4349352","slug":"corona-vaccination-in-district-hospital-azamgarh-doctor-mistreated-nurses","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में टीकाकरण कर रही नर्सों से डॉक्टर ने किया दुर्व्यवहार, डीएम से लगाई न्याय की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में टीकाकरण कर रही नर्सों से डॉक्टर ने किया दुर्व्यवहार, डीएम से लगाई न्याय की गुहार
Fri, 05 Mar 2021 09:41 PM IST
हरि User
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: हरि User
Updated Fri, 05 Mar 2021 09:41 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिला अस्पताल में तैनात एक डॉक्टर ने कोरोना टीकाकरण बूथ पर तैनात स्टाफ नर्स से दुर्व्यवहार किया। इससे आक्रोशित स्टाफ नर्सों ने कोरोना टीका की दूसरा डोज लगवाने पहुंचे जिलाधिकारी को पत्रक देकर डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इससे कुछ देर तक टीकाकरण भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के बूथ पर कोरोना टीकाकरण की शुरूआत होते ही जिला अस्पताल में तैनात एक नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. चंद्रहास किसी को लेकर पहुंचे। स्टाफ ने इंतजार करने को कहा। इसी बात पर चिकित्सक भड़क गए। स्टाफ नर्स भी भड़क गई। टीकाकरण रुक गया। कुछ लोगों ने बीचबचाव करके मामला शांत कराया गया।
विज्ञापन
जिलाधिकारी राजेश कुमार भी शुक्रवार को टीकाकरण कराने पहुंचे तो स्टाफ नर्सों ने उनसे इसकी शिकायत की। जिलाधिकारी ने उनको डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसआईसी डॉ. एके सिंह ने बताया कि टीकाकरण कर रही स्टाफ नर्सों से डॉक्टर की कहासुनी हो गई। स्टाफ नर्सों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की है। नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ. चंद्रहास ने बताया कि स्टाफ नर्सों से हमारा कोई विवाद नहीं हुआ है। मैंने कोई गलत बात नहीं कही।
विज्ञापन