फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corona vaccination: City Command Control Center will monitor vaccination know how to process

Coronavirus Vaccine: सिटी कमांड कंट्रोल सेंटर से होगी टीकाकरण की निगरानी, जानें कैसे होगी प्रक्रिया

Mon, 11 Jan 2021 04:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 11 Jan 2021 04:53 PM IST
विज्ञापन
Corona vaccination: City Command Control Center will monitor vaccination know how to process
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : iStock

वाराणसी में कोरोना टीकाकरण को लेकर फुलप्रूफ व्यवस्था की गई है। टीका लगाने का काम शुरू होने में बस पांच दिन का समय शेष है, ऐसे में केंद्रों के साथ ही अस्पतालों को भी अलर्ट किया गया है। कोरोना जांच की तरह ही टीकाकरण अभियान की भी सिटी कमांड कंट्रोल सेंटर सिगरा से निगरानी की जाएगी।

विज्ञापन

टीकाकरण 16 जनवरी से शुरू होने पर पहले चरण में 18 हजार स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाना है, दूसरे में सरकारी कर्मचारियों और तीसरे चरण में जन सामान्य को लगाए जाने वाले टीके की तैयारियां भी जोर शोर से शुरू हो गई है। टीका लगने के बाद इसके दुष्प्रभाव से निपटने पर एक विशेष टीम का गठन किया गया है। 
विज्ञापन


डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे लाभार्थी, अस्पतालों में बेड रिजर्व 
जिन लोगों को भी टीका लगाया जाएगा वह आधे घंटे तो डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे।  अस्पतालों को भी अलर्ट किया गया है। जहां, टीकाकरण के बाद होने वाले दुष्प्रभाव वाले लोगों को जरूरत पड़ने पर भर्ती कराने की व्यवस्था होगी। इसके लिए जिला महिला अस्पताल, दीनदयाल अस्पताल, हेरिटेज मेडिकल कॉलेज सहित अन्य जगहों पर अलग से बेड भी रिजर्व कराए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिखाएंगे वीडियो तब लगाएंगे टीका 
स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना टीकाकरण के प्रति जागरूकता के लिए एक वीडियो भी तैयार कराया है, इसमें टीके को लगाए जाने और उसके पहले व दूसरे डोज के बारे में जानकारी देने के साथ ही टीकाकरण के प्रभाव के बारे में भी बताया गया है। लाभार्थी को पहले इसका वीडियो भी दिखाया जाएगा। 

यह भी जानना जरूरी
-कोविन पोर्टल पर दर्ज सूची का टीकाकरण केंद्र पर मिलान किया जाएगा।
-केंद्र पर पहुंचने के बाद स्वास्थ विभाग की टीम टीकाकरण की जानकारी देगी।
- काउंसलिंग के बाद ही वैक्सीन लगाई जाएगी।
-टीका लगवाने वालों को एक फार्म दिया जाएगा जिस पर डॉक्टर, कंट्रोल रूम का नंबर रहेगा।
-टीका लगने के बाद सतर्कता सावधानियों के बारे में भी जागरूक किया जाएगा।

हर केंद्र पर रहेगी एईएफआई किट
टीकाकरण केंद्रों पर एईएफआई किट भी मौजूद रहेगी। एडिशनल सीएमओ डॉ. संजय राय ने बताया कि टीकाकरण के बाद यदि कोई प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है तो उससे निपटने की पूर्ण तैयारी कर ली गई है। किट में एड्रेनलिन इंजेक्शन, हाईड्रोकॉर्टिसोन इन्जेक्शन, डिस्पोजल सिरिंज, सुई, नार्मल सेलाइन, 5 प्रतिशत डेक्सट्रोज, ड्रिप सेट, वेन्फ्लान, रुई, पट्टी, दवाओं सहित अन्य सभी आवश्यक सामग्री उपलब्ध रहेगी। कुल 30 टीकाकरण केंद्र के लिए ऐसे 90 एईएफआई किट तैयार की गईं हैं। 

कोरोना टीकाकरण संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। सभी केंद्रों की निगरानी के लिए टीम गठित की गई है। कोविड कंट्रोल सेंटर से भी नजर रखी जाएगी। किसी तरह के दुष्प्रभावों से निपटने के भी खास इंतजाम किए गए हैं। -डॉ. वीबी सिंह, सीएम

दो दिन पहले रीजनल सेंटर पर आ जाएगा टीका
कोरोना का टीका जिले में दीनदयाल अस्पताल स्थित रीजनल सेंटर पर 14 जनवरी तक आ जाने की संभावना हैं। सीएमओ ने बताया कि 16 जनवरी से टीकाकरण की शुरुआत होगी। बताया कि सप्ताह में चयनित केंद्रों पर दो दिन टीका लगाया जाएगा। एक केंद्र पर एक दिन में 100 लोगों का टीका लगाया जाएगा।

केंद्रों पर आज होगी रिहर्सल
कोरोना टीकाकरण की रिहर्सल सोमवार को होगी। इसको लेकर रविवार को केंद्रों पर दिन भर तैयारियां चलती रहीं। इधर, सीएमओ ऑफिस भी खुला रहा, जहां केन्द्रों पर अधिकारी तैयारियों का फीडबैक लेते रहे। सीएमओ ने बताया कि टीकाकरण के ट्रायल में अगर कोई कमियां सामने आती हैं तो उसे दूर कराया जाएगा। सभी नोडल अधिकारियों को जिम्मेदारी दी जा चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed