फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corona speed not stopping in Varanasi, record 115 infected in one day

वाराणसी में एक दिन में रिकॉर्ड 115 संक्रमित मिले, एक बुजुर्ग की कोरोना से हुई मौत

Tue, 21 Jul 2020 12:12 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 21 Jul 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Corona speed not stopping in Varanasi, record 115 infected in one day
कोरोना वायरस की जांच

वाराणसी में कोरोना संक्रमित एक और मरीज की सोमवार को मौत हो गई। अगस्त कुंडा निवासी 68 वर्षीय मरीज का इलाज हेरिटेज इंस्टीट्यूट में चल रहा था। इस मौत के साथ ही अब जिले में मरने वालों की कुल संख्या 34 हो गई है। 

विज्ञापन


सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि सोमवार को बीएचयू से मिले 973 सैंपल की रिपोर्ट में 115 मरीजों में कोरोना पुष्टि हुई है। 68 वर्षीय जिस मरीज की मौत हुई है वह कोरोना पॉजिटिव के साथ ही हाइपरटेंशन से ग्रसित था। 

विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि 34वीं वाहिनी पीएसी भूलनपुर के 12 जवानों, उनके चार परिजनों, 34वीं वाहिनी के ही सात प्रशिक्षु, बैंक मैनेजर के साथ ही तीन बैंक कर्मचारी और दानगंज में शिक्षक प्रिंटिंग प्रेस में एक साल और दो साल की बच्चियों समेत 5 लोग में कोरोना की पुष्टि हुई है। 

इसके अलावा इसके अलावा सिगरा के सोनिया में कपड़ा व्यापारी, ग्लास विक्रेता, ब्रेड विक्रेता, बीएचयू ट्रामा सेंटर के सुश्रुत हॉस्टल में रहने वाले डॉक्टर, सीओ ऑफिस चेतगंज में कार्यरत पुलिसकर्मी संक्रमित पाए गए हैं।

इसके साथ ही सेल्समैन, बैंक कैशियर और कपड़ा व्यापारी सहित मंडुआडीह, सिगरा, चेतगंज, कपसेठी, लक्सा, फूलपुर, कैंट, जेतपुरा सहित अन्य जगहों पर कोरोना मरीज मिले हैं। अस्पताल से कुल 48 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। बताया कि सोमवार को 1541 सैंपल लिए गए। अब तक भेजे गए 27070 सैम्पल में 23099 की रिपोर्ट आ चुकी है। बाकी करीब चार हजार रिपोर्ट का इंतजार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed