फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corona: Report of 6133 samples, four new patients

कोरोना : 6133 सैंपलों की आई रिपोर्ट, चार नए मरीज

Sat, 03 Jul 2021 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Corona: Report of 6133 samples, four new patients
जिले में कोरोना के संक्रमित मरीजों की संख्या कम होती जा रही है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग को मिली 6133 सैंपलों की रिपोर्ट में 4 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, जबकि 14 मरीज स्वस्थ हुए हैं। पहाड़िया, जद्दूमंडी, ककरमत्ता, इंदिरा नगर कॉलोनी खजूरी में संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा होम आइसोलेशन में 13 लोग स्वस्थ हुए जबकि अस्पताल में भर्ती एक मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला अस्पताल कबीरचौरा, रेलवे स्टेशन, बाबतपुर एयरपोर्ट सहित अलग-अलग जगहों से 5462 लोगों का सैंपल लिया। अब जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 82,281 पहुंच गई है। 81,384 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। जबकि 773 की मौत के बाद अब 124 एक्टिव मरीज हैं। उधर, 5 साल तक के 154 और 6 से 12 साल तक के 222 बच्चों और 13 से 18 साल तक के 268 बच्चों का आरटीपीसीआर सैंपल लिया गया। स्वास्थ्य विभाग को अब भी 3203 सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed