फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corona patients started increasing again, take care

फिर बढ़ने लगे कोरोना के मरीज, बरतें सावधानी

Sun, 20 Jun 2021 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Corona patients started increasing again, take care
जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या धीरे धीरे ही सही एक बार फिर बढ़ने लगी है। ऐसे में पहले की तरह ही सतर्कता और सावधानी बरतनी जरूरी है। इस सप्ताह दो दिन 11 और 15 मरीज मिले। वहीं, बाकी चार दिनों में दस से कम मरीज मिले। इस बीच शनिवार को 17 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई ओर दो की मौत भी हुई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या कम होने के बाद जहां कोरोना कर्फ्यू हटा लिया गया है। बाजार में भीड़ भी बढ़ने लगी है। शनिवार को जिले के अस्पतालों सहित अन्य जगहों पर 6701 लोगों का सैंपल लिया गया जबकि 5386 लोगों की रिपोर्ट आई है। विजयनगर कैंट, चोलापुर, पहड़िया, सुंदरपुर, आनंदमयी, सारनाथ, भेलूपुर, रेवड़ी तालाब, अलईपुरा, नेवादा, बजरडीहा में मरीज मिले। उधर, दो मरीजों का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। शनिवार को होम आइसोलेशन में 11 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया और दो अस्पताल से डिस्चार्ज हुए। बीएचयू में भर्ती संकटमोचन लंका निवासी 61 वर्षीय महिला, महमूदपुर निवासी 85 वर्षीय पुरुष की मौत हुई। अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 82,160 पहुंच चुका है। इनमें से 81,200 डिस्चार्ज हो चुके हैं। जबकि 773 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 187 एक्टिव मरीज हैं। उधर, शुक्रवार को पांच साल तक के 192 और 6 से 12 साल के 306 और 13 से 18 साल तक के 275 बच्चों की जांच की गई।
विज्ञापन

इस सप्ताह मरीजों का आंकड़ा
तारीख मरीज
13 जून 5
14 जून 11
15 जून 15
16 जून 8
17 जून 6
18 जून 5
19 जून 17
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed