फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corona patient missing ran away again from BHU super specialty complex in varanasi

वाराणसी: बीएचयू सुपर स्पेशियलिटी कॉम्पलेक्स से फिर लापता हुआ कोरोना मरीज, अस्सी घाट पर मिला

Thu, 03 Sep 2020 01:50 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 03 Sep 2020 01:50 PM IST
विज्ञापन
Corona patient missing ran away again from BHU super specialty complex in varanasi
कोरोना मरीज के भागने पर बीएचयू सिंह द्वार पर प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता और परिजन। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के बीएचयू  सुपर स्पेशियलिटी कॉम्पलेक्स से एक बार फिर कोरोना मरीज के लापता होने के बाद हड़कंप मच गया था। हालांकि गुरुवार की सुबह वह अस्सी घाट पर मिल गया है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम उसे ढूंढने में लगी हुई थी।

विज्ञापन

रोहनिया निवासी आसाढू यादव(60) मरीज को चोट लगने के बाद ट्रामा सेंटर भर्ती कराया गया था। जहां उसका सैंपल लेकर कोरोना की जांच कराई। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे कुछ दिन पहले ही सुपरस्पेशियलिटी में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन



बुधवार आधी रात के बाद से ही वह लापता हो गया था। इधर गुरुवार को सूचना मिलने पर बीएचयू पहुंचे परिजनों ने हंगामा मचाया। जानकारी मिलने पर पहुंचे चीफ प्रॉक्टर प्रो. ओपी राय ने परिजनों से बातचीत की। अस्पताल प्रशासन का कहना था कि संबंधित मरीज को रात करीब 1:30 बजे ही डिस्चार्ज कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि परिजनों का कहना है कि मरीज घर नहीं पहुंचा था। न ही इसकी किसी को जानकारी दी गई थी। परिजनों ने बीएचयू सिंह द्वार पर प्रदर्शन कर अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

बीएचयू में इससे पहले भी फरार हुए मरीज:
बीएचयू के सुपर स्पेशियलिटी कांप्लेक्स से पिछले महीने अगस्त में 9 तारीख को बिहार निवासी युवक के भागने, 22 अगस्त को डाफी निवासी युवक के आइसोलेशन वार्ड से भागने के बाद उसका शव मिला था। वहीं एक युवक के कूदकर जान देने की घटना हुई थी।

28 अगस्त को भी प्रयागराज निवासी कोरोना मरीज युवक(22) कोविड वार्ड से भाग गया था। आज 3 सिंतबर को भी एक कोरोना मरीज(60) के लापता होने की घटना ने फिर से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed