वाराणसी: बीएचयू सुपर स्पेशियलिटी कॉम्पलेक्स से फिर लापता हुआ कोरोना मरीज, अस्सी घाट पर मिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के बीएचयू सुपर स्पेशियलिटी कॉम्पलेक्स से एक बार फिर कोरोना मरीज के लापता होने के बाद हड़कंप मच गया था। हालांकि गुरुवार की सुबह वह अस्सी घाट पर मिल गया है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम उसे ढूंढने में लगी हुई थी।
रोहनिया निवासी आसाढू यादव(60) मरीज को चोट लगने के बाद ट्रामा सेंटर भर्ती कराया गया था। जहां उसका सैंपल लेकर कोरोना की जांच कराई। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे कुछ दिन पहले ही सुपरस्पेशियलिटी में भर्ती कराया गया था।
बुधवार आधी रात के बाद से ही वह लापता हो गया था। इधर गुरुवार को सूचना मिलने पर बीएचयू पहुंचे परिजनों ने हंगामा मचाया। जानकारी मिलने पर पहुंचे चीफ प्रॉक्टर प्रो. ओपी राय ने परिजनों से बातचीत की। अस्पताल प्रशासन का कहना था कि संबंधित मरीज को रात करीब 1:30 बजे ही डिस्चार्ज कर दिया था।
जबकि परिजनों का कहना है कि मरीज घर नहीं पहुंचा था। न ही इसकी किसी को जानकारी दी गई थी। परिजनों ने बीएचयू सिंह द्वार पर प्रदर्शन कर अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
बीएचयू में इससे पहले भी फरार हुए मरीज:
बीएचयू के सुपर स्पेशियलिटी कांप्लेक्स से पिछले महीने अगस्त में 9 तारीख को बिहार निवासी युवक के भागने, 22 अगस्त को डाफी निवासी युवक के आइसोलेशन वार्ड से भागने के बाद उसका शव मिला था। वहीं एक युवक के कूदकर जान देने की घटना हुई थी।
28 अगस्त को भी प्रयागराज निवासी कोरोना मरीज युवक(22) कोविड वार्ड से भाग गया था। आज 3 सिंतबर को भी एक कोरोना मरीज(60) के लापता होने की घटना ने फिर से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है।