फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   corona: one dead, 93 new Patients

कोरोना से एक की मौत, 93 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

Thu, 01 Apr 2021 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
corona: one dead, 93 new Patients
वाराणसी। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अब तक रोजाना 50 से 60 मरीज मिल रहे थे। लेकिन बुधवार को इस साल एक दिन में सबसे ज्यादा मरीजों का रिकॉर्ड बन गया। अलग-अलग जगहों से 93 मरीज मिले। वहीं, मिंट हाउस निवासी 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मंडलीय अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, बीएचयू समेत अलग-अलग जगहों पर कुल 4078 लोगों की जांच की गई। 3619 की रिपोर्ट मिली है। दशाश्वमेध, एसबीआई कॉलोनी, चौखंभा, सुंदरपुर, तुलसी अपार्टमेंट, पिशाच मोचन, इंगिलिशिया लाइन, बीएचयू जोधपुर कॉलोनी, चितईपुर, सुंदरपुर, रविंद्रपूरी आदि जगहों पर मरीज मिले।
विज्ञापन

वहीं, होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे 33 लोगों को स्वस्थ घोषित किया गया। जिले में कुल 22,676 मरीजों में 21,839 डिस्चार्ज हो चुके हैं। जबकि 380 की मौत हो चुकी है। फिलहाल 457 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed