फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   corona infection risk increasing people are getting carelessness in varanasi

वाराणसी: कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ा, कम नहीं हो रही लापरवाही

Sat, 13 Mar 2021 12:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 13 Mar 2021 12:31 PM IST
विज्ञापन
corona infection risk increasing people are getting carelessness in varanasi
कैंट स्टेशन पर बिना मास्क के पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस का संक्रमण देश के अलग-अलग हिस्सों में एक बार फिर तेजी से फैल रहा है। इसके बावजूद लोग सार्वजनिक स्थान पर न मास्क लगा रहे हैं और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। वाराणसी में शुक्रवार को शहर के अलग-अलग इलाकों में अमर उजाला की टीम ने पड़ताल की तो सामने आया कि लोग तो लापरवाही कर ही रहे हैं, पुलिस और प्रशासन के स्तर से भी न निगरानी की जा रही है और न कार्रवाई की जा रही है। इस घोर लापरवाही से कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैलेगा और फिर उसका गंभीर परिणाम आम आदमी को ही भुगतना पड़ेगा।

विज्ञापन

 

केस 1

इक्का-दुक्का लोगों के चेहरे पर ही दिखा मास्क
कलेक्ट्रेट और पुलिस ऑफिस में जिले के पुलिस और प्रशासन के सभी आला अफसर बैठते हैं। इसके बावजूद दीवानी कचहरी में जाने वाले वादकारियों के साथ ही अधिवक्ता और कर्मचारी भी मास्क और दो गज की दूरी के नियम के प्रति लापरवाही बरतते दिखे। विकास भवन और वीडीए में भी कुछेक लोग ही मास्क पहने दिखे।

विज्ञापन

corona infection risk increasing people are getting carelessness in varanasi
बस में बिना मास्क के लोग। - फोटो : अमर उजाला

बस अड्डे में ऐसा लगा जैसे संक्रमण का खतरा ही नही
कैंट रेलवे स्टेशन और कैंट रोडवेज बस अड्डे में शुक्रवार की दोपहर ऐसा लगा जैसे कि कोरोना वायरस के संक्रमण का प्रकोप अब खत्म हो गया है। एक स्थान से दूसरे स्थान आने-जाने वाले लोग भी बगैर मास्क के ही दिखे। लोग न खुद से फिक्रमंद दिखे और ना कोई उन्हें टोकते हुए दिखा। 

अस्पताल में भी लापरवाही बरत रहे लोग 
अस्पतालों में वैसे भी तरह-तरह के संक्रमण का खतरा रहता है। इसके बावजूद बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल की ओपीडी में शुक्रवार को उमड़ी भीड़ में दो-तिहाई से ज्यादा लोग बगैर मास्क के ही थे। सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन भी कहीं नहीं दिखा और लोग जहां-तहां पान मसाला खाकर थूकते हुए भी दिखे। इस बीच अस्पताल में मौजूद प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षाकर्मी बगैर मास्क पहने लोगों को रोक-टोक नहीं रहे थे।

हमें अपने स्वास्थ्य की सुरक्षा को लेकर खुद सतर्क रहना चाहिए। मास्क पहन कर ही बाहर निकलना चाहिए। इस संबंध में सभी थाना प्रभारियों को कहा गया है कि वह अपने थाने के पुलिसकर्मियों को आगाह करें कि सार्वजनिक स्थान पर यदि कोई बगैर मास्क के दिखे तो उसे वह टोके और समझाएं। सोशल डिस्टेंसिंग के लिए भी जागरूक करते रहें। - अमित पाठक, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed