फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corona in Mumbai: Passengers returning to Bihar for fear of lockdown special train

प्रवासियों की वापसी : मुंबई से बिहार के लिए चलेंगी 28 और स्पेशल ट्रेनें, कोरोना के कहर से घर लौट रहे लोग

Fri, 09 Apr 2021 06:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 09 Apr 2021 06:57 PM IST
सार

  • विगत वर्ष लाकडाउन में लोगों को हुई समस्याओं से सबक लेते हुए रेलवे ने की तैयारी 
  • मुंबई में कोरोना की स्थिति भयावह, रोज रिकार्ड तोड़ मरीज मिल रहें, कामकाज ठप 

विज्ञापन
Corona in Mumbai: Passengers returning to Bihar for fear of lockdown special train
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना वायरस देश में विकराल रूप लेता जा रहा है। रोज रिकार्ड तोड़ मरीज मिल रहे हैं। मुंबई में भी कोरोना की स्थिति भयावह हो चुकी है। कामकाज ठप होने और लाकडाउन में विगत वर्ष की तरह फंसने की आशंका से प्रवासी तेजी से घर लौट रहे हैं। इसी बीच अचानक रेलवे स्टेशन पर भीड़ जुट गई है।

विज्ञापन


वहीं ट्रेनों में यात्रियों को जगह भी नहीं मिल रही है। इन समस्याओं को देखते हुए रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। मुंबई से बिहार/झारखंड और पूर्वांचल के प्रवासियों को लाने के लिए स्पेशन ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। रेलवे ने मुंबई से बिहार के लिए 28 और स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। 
विज्ञापन


पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक ललित चंद्र त्रिवेदी ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए देश के अन्य शहरों में रह रहे बिहार/झारखंड और पूर्वांचल के लोग अपने घर तेजी से लौट रहे हैं। ऐसे में पिछली बार से सबक लेते हुए रेलवे ने राज्य सरकार की मदद से इसके लिए पूरी तैयारी की है। ताकि किसी भी यात्री को आवागमन में किसी प्रकार की कठिनाइयों का सामना ना करना पड़े। महाप्रबंधक शुक्रवार को वेबिनार के माध्यम से पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

स्टेशनों पर यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग

महाप्रबंधक ने कोविड-19 की वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर ट्रेनों एवं स्टेशनों पर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए तैयारियों के बारे में बताया। उन्होंने यात्रियों से कोविड मानकों का पालन करने की अपील भी की। महाप्रबंधक ललित चंद्र त्रिवेदी ने कहा कि राज्य सरकार से समन्वय स्थापित कर सभी प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग सहित इस संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के लिए हरसंभव उपाए किए जा रहे हैं। कहा कि कोविड प्रोटोकाल के पालन के लिए यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है। स्टेशनों पर लगातार उद्घोषणा भी की जा रही है। 
 

180 स्पेशल ट्रेनों का हो रहा परिचालन

कोरोना की वजह से विभिन्न औद्योगिक शहरों से पूर्वांचल के साथ बिहार और झारखंड के कामगारों को लौटने की बात पर कहा कि रेलवे के पास पर्याप्त ट्रेनें हैं। कहा कि पहले से लगभग 180 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए पहले से चलाई जा रही ट्रेनों के अलावा मुंबई से 17 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है।

इसमें से 14 ट्रेनें पूर्व मध्य रेल के अलग-अलग स्टेशनों तक आएंगी। तीन ट्रेनें पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए यहां से गुजरेगी। इसके अलावा मुंबई से विभिन्न स्टेशनों के लिए और 28 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। रेलकर्मियों की सुरक्षा के बारे में कहा कि लोको पायलट, गार्ड, टीटीई सहित हमारे जितने भी फ्रंटलाइन कर्मचारी हैं, उनमें से अधिकतर को वैक्सीन दी जा चुकी है। पूर्व मध्य रेल में जितने भी रेलवे अस्पताल हैं, वहां कोरोना की वैक्सीन पर्याप्त संख्या में उपलब्ध है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed